Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bahragoda Road Accident: बरसोल के पास एनएच-49 दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, एक के चालक की मौत, दूसरा गंभीर, देखने विधायक पहुंचे अस्पताल
    Breaking News

    Bahragoda Road Accident: बरसोल के पास एनएच-49 दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, एक के चालक की मौत, दूसरा गंभीर, देखने विधायक पहुंचे अस्पताल

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में बड़ा हादि सामने आया है. यहां बहरागोड़ा के पास बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई. वहीं दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की वजह से सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. मिली जानकारी के अनुसार दिगबर्दा गांव निवासी 38 वर्षीय कान्हू चरण साहु धान लदे ट्रक को लेकर मालुआ गांव से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक बुरी तरह से घायल हो गए.

    सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कान्हू चरण साहु को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओडिशा के करंजिया थाना क्षेत्र के चदनासोल गांव निवासी 33 वर्षीय सनातन मुर्मू की हालत गंभीर होने पर उसे पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारिपदा रेफर कर दिया गया.
    पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बताया गया कि कान्हू चरण अपने पीछे पत्नी, आठ साल की बेटी और चार साल के बेटे को छोड़ गए हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    इधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती अस्पताल पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि प्रदान की. विधायक ने आश्वासन दिया कि कान्हू चरण के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bahragoda Road Accident: Two trucks collided on NH-49 near Barsol Bahragoda Road Accident: बरसोल के पास एनएच-49 दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर one driver died and the other was seriously injured. The MLA rushed to the hospital to see them. एक के चालक की मौत दूसरा गंभीर देखने विधायक पहुंचे अस्पताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group