Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»पत्रकारों को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मासिक पेंशन 9,000 रुपये बढ़ायी, अब 6,000 रुपये की बजाय 15,000 रुपये मिलेंगे
    Bihar

    पत्रकारों को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मासिक पेंशन 9,000 रुपये बढ़ायी, अब 6,000 रुपये की बजाय 15,000 रुपये मिलेंगे

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बिहार पत्रकार सम्मान’ योजना के तहत सेवानिवृत्त पत्रकारों की मासिक पेंशन में 9,000 रुपये की वृद्धि करने की शनिवार को घोषणा की. अब बिहार सरकार में पंजीकृत सभी पात्र सेवानिवृत्त पत्रकारों को पहले मिलने वाले 6,000 रुपये की बजाय 15,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी. यह निर्णय बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है.

    मुख्यमंत्री कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया गया है.

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    उन्होंने कहा, ‘साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें.

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 000 instead of Rs 6 000 rupaye milenge Nitish government's big gift to journalists 000 रुपये की बजाय 15 000 रुपये बढ़ायी 000 रुपये मिलेंगे bajaay 15 monthly pension increased by Rs 9 now they will get Rs 15 अब 6 पत्रकारों को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात मासिक पेंशन 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    May 31, 2026

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    May 31, 2026

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    May 31, 2026

    Novel Tata: नोएल टाटा बोले- ट्रेंट विकास के शुरुआती चरण में, राजस्व में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल करेंगे

    May 31, 2026

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group