Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Bangladesh ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर चिंता जतायी, दोनों पड़ोसियों से संयम बरतने का किया आग्रह
Breaking News

Bangladesh ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर चिंता जतायी, दोनों पड़ोसियों से संयम बरतने का किया आग्रह

News DeskBy News DeskMay 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dhaka. बांग्लादेश ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर बुधवार को गहरी चिंता व्यक्त की और दोनों पड़ोसियों से संयम बरतने तथा ऐसी कार्रवाई से बचने का आग्रह किया, जिससे क्षेत्र में स्थिति और खराब हो सकती है. विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि बांग्लादेश दोनों पड़ोसी देशों के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है और उम्मीद है कि क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए तनाव दूर कर लिया जाएगा. बयान में कहा गया है, ‘क्षेत्रीय शांति, समृद्धि और स्थिरता की भावना के साथ बांग्लादेश को उम्मीद है कि कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से तनाव कम किया जायेगा और अंततः क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए शांति कायम होगी. इसमें दोनों देशों से “शांत रहने, संयम बरतने और ऐसे कोई भी कदम उठाने से बचने का आग्रह किया, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है.

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे. इस बीच, बांग्लादेश के पुलिस महानिरीक्षक बहारुल आलम ने बुधवार को कहा कि सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के बीच कोई भी आतंकवादी देश में प्रवेश न कर सके.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group