Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»Bengal Business Summit: Jharkhand को 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से करीब 50 प्रतिशत Steel Sector से मिले, 15,000 नौकरियां सम्मेलन में शामिल हुए थे CM हेमंत
    Jharkhand

    Bengal Business Summit: Jharkhand को 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से करीब 50 प्रतिशत Steel Sector से मिले, 15,000 नौकरियां सम्मेलन में शामिल हुए थे CM हेमंत

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कोलकाता में बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) के दौरान झारखंड सरकार को मिले 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से करीब 50 प्रतिशत इस्पात क्षेत्र से संबंधित हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बीजीबीएस के आठवें संस्करण में शामिल हुए. अधिकारियों ने कहा, ‘ झारखंड सरकार को बीजीबीएस के तहत आयोजित ‘एडवांटेज झारखंड’ कार्यक्रम के दौरान 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले जिनसे 15,000 नौकरियां सृजित होने की संभावना है.

    इनमें से करीब आधे प्रस्ताव इस्पात क्षेत्र से संबंधित हैं.’ उन्होंने बताया कि इनमें सुप्रीम मेटल्स एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और वोल्टोक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड जैसे समूहों के विभिन्न प्रस्ताव शामिल है. इन्होंने राज्य में 3,000 करोड़ रुपये और 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में रुचि दिखाई है. अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम मेटल्स एंड एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस्पात संयंत्र स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की है, जबकि वोल्टोक्स ने राज्य में विशेष इस्पात विनिर्माण में रुचि दिखाई है. उन्होंने कहा कि यदि ये दोनों परियोजनाएं वास्तविक रूप लेती हैं, तो इससे 3,500 नौकरियों का सृजन होगा.

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    इसके अलावा, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 1,100 करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड रोलिंग मिल प्लांट स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की जिससे 1,500 नौकरियां उत्पन्न होंगी. रश्मि मेटालिक्स लिमिटेड ने 3,800 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया कि एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड 2,800 करोड़ रुपये की लागत से बिजली उत्पादन परियोजना स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे 1,600 नौकरियां उत्पन्न होने की संभावना है.

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बनर्जी को ‘भव्य तरीके से’ बीजीबीएस का आयोजन करने के लिए बधाई दी थी और उन्हें ‘आमंत्रित करने’ के लिए शुक्रिया अदा किया था. सोरेन ने साथ ही कहा, ‘ बंगाल और झारखंड का साझा इतिहास, विरासत तथा परंपराएं हैं. दोनों राज्यों में इतनी समानताएं हैं कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि झारखंड और बंगाल में क्या अंतर है. एमएसएमई, पर्यटन, खनन, सोलर, टेक्सटाइल आदि क्षेत्रों में झारखंड में काफी संभावनाएं हैं. आने वाले दिनों में झारखंड, पूर्वी भारत में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए आदरणीय ममता दीदी के साथ मिलकर आगे बढ़ने का हर संभव प्रयास करेगा.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15000 jobs CM Hemant attended the summit Bengal Business Summit: Jharkhand got nearly 50 percent of the investment proposals worth Rs 26000 crore from the steel sector
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    July 15, 2026

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    July 15, 2026

    Jharkhand Crime: लड़की को ‘क्लोरोफॉर्म’ सुंघाकर किया बेहोश, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म, सहेलियों ने भागकर बचायी अपनी अस्मत

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    July 15, 2026

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    July 15, 2026

    Jharkhand Crime: लड़की को ‘क्लोरोफॉर्म’ सुंघाकर किया बेहोश, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म, सहेलियों ने भागकर बचायी अपनी अस्मत

    July 15, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 553 अंक चढ़ा

    July 15, 2026

    Jamshedpur: उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण और फिरौती मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group