Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Big Crime: पूर्णिया में जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, बदन पर पेट्रोल डाल जलाया, पूरा गांव खामोश, बच्चे ने बताया, तो हुआ हैवानियत का खुलासा
    Breaking News

    Bihar Big Crime: पूर्णिया में जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, बदन पर पेट्रोल डाल जलाया, पूरा गांव खामोश, बच्चे ने बताया, तो हुआ हैवानियत का खुलासा

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Purnia. बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उनके शवों को जला दिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पूर्णिया के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रमोद कुमार मंडल ने बताया, शुरुआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के शक में हत्या की गई. ऐसा लगता है कि आरोपियों ने फिर उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया. घटना रविवार रात की है. पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच कर रही है. मृतकों में कातो देवी, उनके बेटा-बहू बाबूलाल उरांव व सीता देवी, पोता मनजीत कुमार और उसकी पत्नी रानी देवी शामिल हैं. मृतकों के घर से दो किमी दूर दरगाह घेसरिया बहियार के जलकुंभी से भरे चापाकल से पांचों के शव बरामद किये गये. घटना के पीछे डायन और झाड़-फूंक की बात सामने आ रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के एक किशोर, मृतक बाबूलाल उरांव के छोटे बेटे 14 वर्षीय सोनू ने घटना होते देखा. वह भागकर किसी तरह अपनी नानी के घर पहुंचा और सभी को घटना की जानकारी दी. पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत, एएसपी आलोक रंजन, एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा समेत वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की. पूर्णिया सदर के एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की जलाकर हत्या कर दी गयी. पांचों के शव बरामद कर लिये गये हैं. इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

    यह है मामला
    टेटगामा आदिवासी टोला में हाल के दिनों में तीन बच्चों की अचानक मौत हो गयी थी. मृत बच्चों में एक बच्चा बस्ती के रामदेव उरांव का था, जबकि रामदेव उरांव का ही एक बच्चा बीमार चल रहा था. इसी को लेकर बस्ती के लोगों को अंधविश्वास कायम हो गया कि मृतक परिवार ही डायन, झाड़-फूंक करा उनके बच्चों की जान ले रहा है. इसी अंधविश्वास में इस घटना को अंजाम दिया गया.

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    – तड़प-तड़प कर सभी की जान गयी
    दरिंदगी की हद पार करते हुए पहले मृतकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी. उसके बाद उनके बदन पर पेट्रोल छिड़क दिया गया. फिर घर के पास ही मकई की पराली जलाकर उसमें पांचों को जिंदा फेंक दिया गया. तड़प-तड़प कर सभी की जान चली गयी.

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    –पूरे गांव ने चुप्पी साध ली.
    पूर्णिया जिले में घटी दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी अगर मासूम बच्चा पुलिस को न देता तो शायद इस हैवानियत का खुलासा कई दिन बाद होता. जिस गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया. और फिर बोरे में शवों को भरकर तालाब में फेंक दिया गया. उस घटना पर पूरे गांव ने चुप्पी साध ली. घटना के बाद पूरा गांव खाली हो गया। पुलिस को भी घटना की जानकारी करीब 10 घंटे बाद मिली.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Big Crime: 5 members of the same family killed in Purnia on suspicion of witchcraft brutality revealed when child told burnt after pouring petrol on their bodies entire village silent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026
    Recent Post

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group