Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Congress: अररिया में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में हंगामा, हाथापाई, बीच में ही यात्रा छोड़ निकले कन्हैया कुमार
    Bihar

    Bihar Congress: अररिया में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में हंगामा, हाथापाई, बीच में ही यात्रा छोड़ निकले कन्हैया कुमार

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Araria. बिहार के अररिया जिले में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के निजी सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया. पार्टी कार्यकर्ता कुमार के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके करीब जाने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश में निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें धक्का दे दिया.

    पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, रविवार को जब यात्रा एसएसबी परिसर के पास पहुंची तो पार्टी कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के करीब आने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए एक-दूसरे से धक्का-मुक्की कर रहे थे. हालांकि, कन्हैया कुमार के निजी सुरक्षा गार्डों ने इसका विरोध किया और उन्होंने कथित तौर पर कुछ कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया. इसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई.

    यात्रा का नेतृत्व कर रहे कुमार बीच में ही यात्रा छोड़कर चले गए. 

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 365 यूनिट रक्त संग्रह, रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित

    घटना का एक कथित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ. घटना अररिया में एसएसबी परिसर के पास हुई. कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ 16 मार्च को पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी। यह वही जगह है जहां से महात्मा गांधी ने 1917 में अपना प्रसिद्ध चंपारण सत्याग्रह शुरू किया था. ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ के 15वें दिन कुमार अररिया पहुंचे.

    अररिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर अनवर ने पत्रकारों से कहा, ‘कन्हैया ने यात्रा बीच में ही छोड़ दी क्योंकि उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली जाना था. कन्हैया के जाने के बाद भी यात्रा जारी रही… वह सोमवार को यात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यात्रा बिहार के युवाओं के अधिकारों और रोजगार की लड़ाई है और इसका उद्देश्य पलायन को रोकना भी है.
    यात्रा 24 दिनों तक चलेगी और तीन चरणों में यह पूरे राज्य से होकर गुजरेगी तथा 14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर पटना में यात्रा का समापन होगा. यात्रा के एक चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी एक दिन के लिए यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है.

    JAMSHEDPUR NEWS: कर्मा महोत्सव 2026 बना सामाजिक एकता और संस्कृति का भव्य संगम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Congress: Ruckus and scuffle in Congress' 'Stop migration give jobs' yatra in Araria Kanhaiya Kumar left the yatra in the middle
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 365 यूनिट रक्त संग्रह, रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कर्मा महोत्सव 2026 बना सामाजिक एकता और संस्कृति का भव्य संगम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर हुआ प्रशिक्षण

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 365 यूनिट रक्त संग्रह, रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कर्मा महोत्सव 2026 बना सामाजिक एकता और संस्कृति का भव्य संगम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर हुआ प्रशिक्षण

    June 14, 2026

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group