Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election Result: NDA प्रचंड जीत की ओर, 180 से अधिक पर बढ़त, BJP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही
    Breaking News

    Bihar Election Result: NDA प्रचंड जीत की ओर, 180 से अधिक पर बढ़त, BJP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 180 से अधिक पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दोपहर तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार, भाजपा 101 विधानसभा सीटों में से 80 से अधिक सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरतीबिहार चुनाव गणना दूसरी लीड रुझान दिख रही है. भाजपा का यह प्रदर्शन उसे राजनीतिक रूप से और मजबूत करेगा और पिछले साल के लोकसभा चुनाव में मिले झटके की बहुत हद तक भरपाई करेगा.

    इस चुनाव में जनता दल (यूनाईटेड) को भी काफी फायदा मिलता दिख रहा है। साल 2020 के चुनाव में केवल 43 सीटें जीतने वाली नीतीश की पार्टी इस बार 70 से अधिक सीटों पर आगे है. खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20 से अधिक सीटों पर आगे है.
    पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी का तमगा हासिल करने के बावजूद प्रमुख विपक्षी पार्टी रही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक दिख रहा है और वह 40 से कम सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. राजद ने इस चुनाव में 140 से भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    इकसठ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस दहाई के आंकड़े तक पहुंचने में विफल होती दिख रही है.अब तक सामने आए रुझान अगर नतीजों में तब्दील होते हैं तो भाजपा लगातार दूसरे चुनाव में जद (यू) से बेहतर प्रदर्शन करेगी. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसके कार्यकर्ता अपने दल से किसी को ‘मुख्यमंत्री’ बनाए जाने की मांग उठा सकते हैं.
    हालांकि, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बात पर जोर देते रहे हैं कि बिहार में राजग का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं. जानकार मानते हैं कि भाजपा ने यह रणनीति इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अपनाई होगी क्योंकि उसके पास लोकसभा में बहुमत नहीं है और वह जद (यू) जैसे सहयोगियों पर निर्भर है. केंद्र की सरकार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा का भी समर्थन हासिल है.
    भाजपा के प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय) शामिल हैं, जो अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भाजपा के सतीश कुमार से करीब 100 मतों के मामूली अंतर से पीछे हैं.उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, जिन्हें उनके पिता लालू प्रसाद ने कुछ महीने पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया था, बगल की महुआ विधानसभा सीट पर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    180 से अधिक पर बढ़त Bihar Election Result: NDA heading for a landslide victory Bihar Election Result: NDA प्रचंड जीत की ओर BJP emerging as the largest party BJP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही leading by over 180
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group