Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : पटना में भाग रहे अपराधी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार
    Bihar

    BIHAR : पटना में भाग रहे अपराधी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025Updated:June 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : राजधानी पटना के गंगा सेतु पथ (मरीन ड्राइव) में पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. गिरफ्तार किए गए अपराधी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके पैर से रक्तस्त्राव हो रहा था. उसे पैर में गमछा बांधकर पीएमसीएच ले जाया गया. गोली लगने वाले अपराधी का नाम मोहम्मद रजा है, जो शाहनवाज हत्याकांड का आरोपी है.

    पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद रजा कई हत्याकांड का आरोपी है और वह दो हत्या के मामलों में वांटेड था. उसे पकड़कर लाया जा रहा था, लेकिन उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की और फायरिंग करने लगा. एसटीएफ ने अपने बचाव में गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई. इस दौरान एसटीएफ के दो जवान भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. इस घटना को लेकर कांड दर्ज किया गया है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    गौरतलब है कि पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके में 4 अप्रैल को शाहनवाज नाम के युवक की कोर्ट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शाहनवाज अपने दोस्त मोहम्मद कैफ के साथ स्कूटी से कोर्ट जा रहा था, तभी अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और मरीन ड्राइव पर उन पर गोलियां चलाईं. गंभीर हालत में शाहनवाज को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मोहम्मद रजा इस हत्याकांड का आरोपी है और पुलिस की टीम ने उसे पटना सिटी के आलमगंज इलाके से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद मरीन ड्राइव से उसे पटना लाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: Encounter of a fleeing criminal in Patna one arrested shot in the leg
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026

    Chaibasa Road Accident: मांझरी थाना क्षेत्र के भागबिल्ला गांव निवासी युवक की बाइक की टक्कर से मौत

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group