Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Bihar

    BIHAR : भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sheohar : बिहार के शिवहर जिले में आज यानी बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी की. समाहरणालय स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान विजय कुमार के तौर पर की गई है.

    पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई उस वक्त की जब विजय कुमार, शहर के वभनटोली निवासी पप्पू तिवारी से ₹70,000 की रिश्वत ले रहा था. पप्पू तिवारी से यह रिश्वत, शिवहर-सीतामढ़ी रेलमार्ग के तहत अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजा भुगतान के एवज में मांगी जा रही थी. पप्पू तिवारी ने मीडिया को बताया कि विजय कुमार द्वारा ₹8 लाख की रिश्वत की मांग की गई थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई.

    Indain Railways :रेलवन ऐप” ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान 

    शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को समाहरणालय में छापा मारा और विजय कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी विजय कुमार से परिसदन में पूछताछ जारी है. निगरानी विभाग के DSP सुजीत कुमार ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस घूसखोरी में भू-अर्जन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी.

    Jamshedpur news:मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    गौरतलब है कि पप्पू तिवारी, जो शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित वभनटोली गांव निवासी राजेंद्र तिवारी के बेटे हैं. काफी समय से 25 डिसमिल जमीन के मुआवजे के भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे. थक-हारकर उन्होंने निगरानी विभाग का सहारा लिया. आशंका है कि इस मामले में अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी संलिप्त हो सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: Surveillance department raids land acquisition office employee arrested red handed while taking bribe
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Indain Railways :रेलवन ऐप” ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान 

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    September 14, 2026
    Recent Post

    Indain Railways :रेलवन ऐप” ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान 

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    September 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group