Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur :”भाजपा की प्रयोगशाला में दल बदलुओं का प्रयोग असफल”! 2024 में सरयू राय लड़ सकते हैं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव?
Breaking News

Jamshedpur :”भाजपा की प्रयोगशाला में दल बदलुओं का प्रयोग असफल”! 2024 में सरयू राय लड़ सकते हैं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव?

News DeskBy News DeskSeptember 11, 2023Updated:September 11, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सार —
‘सत्ता-प्रभुता का मोह और पद-लोलुपता ने देश के राजनीतिक वातावरण को इतना खराब और दूषित बना दिया है कि विधायकों की दृष्टि में सिद्धांत,आदर्श और नैतिकता का मूल्य-महत्व कम हो गया है”

विस्तार —
विधायकों में अवसरवादिता की भावना अधिक हो गई है,अतः जब वे देखते हैं कि दल बदल करने से उनकी स्थिति अच्छी हो सकती है,उनका प्रभाव बढ़ सकता है,उनकी आय में वृद्धि हो सकती है,वे विधायक से मंत्री,उपमंत्री या राज्य मंत्री बन सकते हैं तो उनका मन डवां डोल हो जाता है और अपना दल छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो जाते हैंl

लेकिन कई बार पार्टी में टिकटों का बंटवारा न्यायोचित नहीं होता है,वरिष्ठ सदस्यों की उपेक्षा करने में भी गुरेज नहीं किया जाता है या यूं कहें कि दादागिरी की जाती हैlजब दल से किन्ही वरिष्ठ सदस्यों के संबंध अच्छे नहीं होते हैं तो उनका टिकट काटकर किसी दल बदलू को दे दिया जाता हैl

ऐसा ही प्रयोग भाजपा ने झारखंड में 2019 में करने का प्रयास किया था,लेकिन प्रयोग काफी विध्वंसक रहा,पार्टी सत्ता से बेदखल हो गईl

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार, गांवों में बांटेगा कपड़े और मिठाइयां

बताते चलें कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से स्वच्छ छवि के कद्दावर नेता एवं सिटिंग विधायक सरयू राय को टिकट न देकर भाजपा दूसरी पार्टी के एक दल बदलू छवि के नेता को टिकट देना चाहती थीl जमीनी कार्यकर्ताओं को आहत करने वाला तानाशाही फैसले के खिलाफ आवाज़ उठने लगीl टिकट को लेकर सरयू राय और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में ठन गई,ऐसे में सरयू राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ ही ताल ठोक दी l श्री राय ने पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर भाजपा के खिलाफ प्रचार कियाl इसी क्रम में पार्टी ने अपने 20 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दियाl सरयू राय को टिकट नहीं देने के कारण भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता इतना नाराज हो गए कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने ही घर में चुनाव हार गएl पार्टी की काफी किरकिरी हुई,लेकिन भाजपा ने इस हार से सबक नहीं लियाl

इसका ज्वलंत उदाहरण है उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा का उपचुनाव,जहां सपा से पाला बदलकर आए दारा सिंह चौहान को अपनों ने ही हार का रास्ता दिखा दियाl पूरी राजनीतिक ताकत और सरकारी मशीनरी झोंकने के बाद भी भाजपा चुनाव हार गईl कभी सुचिता की राजनीति करने वाली भाजपा सत्ता के मद में इतनी अंधी हो गई है कि उसे दल बदल कर आने वाले नेता की चारित्रिक छवि से नहीं बल्कि उसकी जिताऊ छवि से सरोकार रह गया हैl

दो दशक से भाजपा की राजनीति करने वाले एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि जिस दल बदलू नेता को 2019 में भाजपा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से टिकट देना चाहती थी उस नेता से अभी भी मोह भंग नहीं हुआ है,हो सकता है 2024 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दरकिनार कर उसी को टिकट पकड़ा दिया जाए,अगर ऐसा हुआ तो पार्टी की किरकिरी होना तय हैl

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू ने तेज की संगठन विस्तार की तैयारी, 31 अक्टूबर को जमशेदपुर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, दिसंबर में कार्यकर्ता सम्मेलन

कई दशकों से पार्टी का झंडा ढोने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेच्छा करना भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है,लेकिन सूत्र बताते हैं कि उक्त दलबदलू नेता को भाजपा के अति विशिष्ट नेता से आश्वासन मिल चुका है,दूसरी तरफ राजनीति के मजे हुए खिलाड़ियों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो सरयू राय 2024 में जमशेदपुर पश्चिम से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं,फिलहाल वक्त बताएगा कि कौन टेंशन लेगा और कौन पेंशन लेगा?

अरविन्द

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार, गांवों में बांटेगा कपड़े और मिठाइयां

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू ने तेज की संगठन विस्तार की तैयारी, 31 अक्टूबर को जमशेदपुर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, दिसंबर में कार्यकर्ता सम्मेलन

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में 26 अक्टूबर से दीपावली ट्रेड फेयर, महिला उद्यमियों के स्टॉल पर मिलेंगे दीये, ज्वेलरी और सजावटी सामान

October 25, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार, गांवों में बांटेगा कपड़े और मिठाइयां

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू ने तेज की संगठन विस्तार की तैयारी, 31 अक्टूबर को जमशेदपुर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, दिसंबर में कार्यकर्ता सम्मेलन

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में 26 अक्टूबर से दीपावली ट्रेड फेयर, महिला उद्यमियों के स्टॉल पर मिलेंगे दीये, ज्वेलरी और सजावटी सामान

October 25, 2026

RANCHI NEWS: राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या पर भड़के अर्जुन मुंडा, बोले- जमीन माफियाओं पर हो कठोर कार्रवाई, जरूरत पड़े तो CBI जांच

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस के पांच नए प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त, साकची में सुशील तिवारी, गोलमुरी में रंजीत सिंह कल्लू को जिम्मेदारी

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group