Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BORAM : संघर्ष, सीख और संगठन से आत्मनिर्भर बने सबर, ‘Boram Honey’ से लायी “मधु क्रांति”, बनायी पहचान
    Breaking News

    BORAM : संघर्ष, सीख और संगठन से आत्मनिर्भर बने सबर, ‘Boram Honey’ से लायी “मधु क्रांति”, बनायी पहचान

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. बोड़ाम प्रखंड के एक छोटे से गांव खोखरो में 45 सबर परिवारों ने वो कर दिखाया, जो किसी आंदोलन से कम नहीं. सदियों से जंगलों पर निर्भर इस आदिम जनजाति समूह के परिवारों ने शहद संग्रहण को पारंपरिक गतिविधि से आगे बढ़ाकर व्यवस्थित-व्यापारिक उद्यम में बदल डाला — और यहीं से शुरू हुई बोड़ाम की ‘मधु’र क्रांति.

    सबर समुदाय का जीवन सालों से NTFP — महुआ, पत्ता, झाड़ू और विशेषकर वन शहद — पर आधारित रहा. सालाना लगभग 2 टन शहद एकत्र होता था, पर उचित बाज़ार, मूल्य और भंडारण की कमी से यह अथक मेहनत व्यर्थ हो जाती थी.

    सरकारी पहल – PM-JANMAN और VDVK की स्थापना

    2024 में PM-JANMAN योजना के अंतर्गत खोखरो गांव में वन धन विकास केंद्र (VDVK) की स्थापना हुई. 16 सितंबर 2024 को योजना की शुरुआत के साथ सबर समुदाय के सदस्यों को शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग में प्रशिक्षण मिला.

    महिलाओं को वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, हाइजीन, फिल्ट्रेशन और पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया गया. 30 परिवारों को आवश्यक उपकरणों की किट (कुल्हाड़ी, डावली, फनल, ग्लव्स, हेलमेट, जार आदि) दी गई, जिससे उनकी सहभागिता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई.

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    Boram Honey – एक ब्रांड, एक पहचान

    Boram Honey ब्रांड का आकर्षक लेबल, सुरक्षित पैकेजिंग और गुणवत्ता ने इसे एक खास पहचान दिलाई. अब यह शहद केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि सबर समुदाय की सशक्त आवाज़ बन चुका है. तेजस्विनी महिला किसान उत्पादन समूह FPO और 16 गठित Joint Liability Groups (JLGs) के माध्यम से शहद की संगठित बिक्री शुरू हुई. इससे न केवल उत्पाद को उचित मूल्य मिला, बल्कि समुदाय की बाजार तक सीधी पहुँच भी बनी.

    भविष्य की तैयारी – जैविक खेती और B-Box वितरण

    आगे चलकर योजना है कि B-Box के ज़रिए मधुमक्खी पालन को और बढ़ाया जाए. इससे शहद उत्पादन बढ़ेगा और परागण के ज़रिए जैविक खेती को भी बल मिलेगा, जिससे वन और कृषि में संतुलन बना रहेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    जंगल से आत्मनिर्भरता तक का सफर

    ‘Boram Honey’ की सफलता सिर्फ शहद बेचने की कहानी नहीं है, यह एक समुदाय की संघर्ष, सीख और संगठन के ज़रिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती यात्रा है. खोखरो के सबर परिवारों ने यह दिखा दिया कि जब अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग मिलता है, तो जंगल की गहराई से भी आत्मनिर्भरता की मीठी राह निकल सकती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BORAM: Sabar became self-reliant through struggle learning and organization started a "honey revolution" with 'Boram Honey'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

    September 1, 2026

    DHANBAD NEWS : पारसनाथ स्टेशन पर बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को रेलवे कर्मियों ने परिजनों से मिलाया

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group