Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bus Strike ‘Bengal’: बंगाल के निजी बस संचालक 22 मई से तीन दिन की हड़ताल पर, सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद लिया फैसला
    Breaking News

    Bus Strike ‘Bengal’: बंगाल के निजी बस संचालक 22 मई से तीन दिन की हड़ताल पर, सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद लिया फैसला

    News DeskBy News DeskMay 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल में निजी बस संचालकों के पांच संघों के एक साझा मंच ने मंगलवार को कहा कि वे 22 मई से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू करेंगे. इसने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के त्वरित समाधान की मांग की है क्योंकि राज्य सरकार के साथ बातचीत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है. इन पांच संघों में ‘ज्वाइंट कॉंसिल ऑफ बस सिंडिकेट्स’, ‘बंगाल बस सिंडिकेट’, ‘वेस्ट बंगाल बस-मिनी बस ऑनर्स एसोसिएशन’, मिनीबस ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमिटी’ और ‘इंटर एंड इंट्रा रीजन बस एसोसिएशन’ शामिल हैं. इन पांचों संघों ने मिलकर एक संयुक्त मंच बनाया है जिसका नाम ‘बेसरकारी यात्री परिवहन बचाओ कमेटी’ है. इनके प्रतिनिधियों ने मंगलवार को परिवहन सचिव सौमित्र मोहन से मुलाकात की, लेकिन वे सरकार के जवाब से असंतुष्ट रहे. निजी बस संचालकों के संघों की मांगों में 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए दो वर्ष का विस्तार तथा यातायात उल्लंघन पर कथित पुलिस ज्यादतियों को समाप्त करना शामिल है.
    ‘ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट्स’ के अध्यक्ष तपन बनर्जी ने बताया कि आज की बातचीत में कोई सफलता नहीं मिली. उन्होंने कहा, हम हड़ताल पर जा रहे हैं. हमने अपनी लंबे समय से की जा रही मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. कोविड महामारी के बाद राज्य में निजी बस सेवा क्षेत्र ‘कोमा’ की स्थिति में है… यह कब तक चलेगा? उन्होंने कहा कि केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप और ठोस आश्वासन से ही स्थिति को ठीक किया जा सकता है.

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bus Strike 'Bengal': Private bus operators of Bengal on a three-day strike from May 22 decision taken after talks with the government failed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026

    Cyber Crime: अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: हावड़ा ब्रिज के समीप कार को बचाने में हादसा, फ्लाई ऐश लदा हाइवा टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group