Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Census 2027: एक मार्च 2027 रात 12 बजे से देश में शुरू होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने की कार्यक्रम की घोषणा, साथ में ही करायी जायेगी जातिगत गणना
    Breaking News

    Census 2027: एक मार्च 2027 रात 12 बजे से देश में शुरू होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने की कार्यक्रम की घोषणा, साथ में ही करायी जायेगी जातिगत गणना

    News DeskBy News DeskJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi.भारत में जातिगत गणना के साथ 16वीं जनगणना 2027 में होगी, जिसमें लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि एक अक्टूबर, 2026 को होगी, जबकि बाकी देश में इस प्रक्रिया की संदर्भ तिथि एक मार्च, 2027 से होगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जातिगत गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. यह जनगणना 16 वर्षों के अंतराल के बाद होगी।पिछली जनगणना 2011 में हुई थी. इस विशाल कार्य के लिए 30 लाख से अधिक गणनाकर्ताओं और उनके पर्यवेक्षकों की सेवा लेने की संभावना है. भारत में 2011 में हुई जनगणना 2011 के मुताबिक देश की अबादी 121.2 करोड़ थी, जिसमें 62.372 करोड़ (51.54 प्रतिशत) पुरुष और 58.646 करोड़ (48.46 प्रतिशत) महिलाएं थीं.
    गृह मंत्रालय के मुताबिक, ‘जनगणना- 2027 के लिए संदर्भ तिथि मार्च 2027 के प्रथम दिन रात बारह बजे होगी. इसमें कहा गया, ‘केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यों के बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 2026 के पहले अक्टूबर की 00.00 बजे होगी. अंतिम व्यापक जाति-आधारित गणना अंग्रेजों द्वारा 1881 और 1931 के बीच की गई थी. पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग)सरकार के तहत 2011 में आयोजित सामाजिक-आर्थिक और जाति गणना (एसईसीसी) में जाति संबंधी आंकड़े एकत्र किए गए थे, लेकिन इसे कभी भी पूरी तरह से प्रकाशित या उपयोग नहीं किया गया.
    बिहार और तेलंगाना ने पिछले तीन वर्षों में जातिगत सर्वेक्षण कराए हैं. मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा-तीन के प्रावधान के अनुसार उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के आशय की अधिसूचना संभवतः 16 जून 2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    along with this caste census will also be conducted Census 2027: Census will start in the country from 12 midnight on March 1 the central government announced the program
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group