


Chaibasa : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष मुन्ना खान का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे. उनके निधन की खबर से चक्रधरपुर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है.
मुन्ना खान झामुमो में एक सक्रिय और समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे. उनकी जनसंपर्क क्षमता और नेतृत्व गुणों को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, “मुन्ना खान न केवल मेरे राजनीतिक सहयोगी थे, बल्कि बड़े भाई जैसे थे. उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके विचार और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे.”



