Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, UG आवेदन शुल्क घटाकर ₹25 किया
    Breaking News

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात, UG आवेदन शुल्क घटाकर ₹25 किया

    News DeskBy News DeskJune 3, 2026Updated:June 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सम्मेलन कक्ष में शैक्षणिक परिषद (Academic Council) की 44वीं बैठक माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के हित, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    बैठक में मुख्य रूप से स्नातक (UG) में नामांकन हेतु आवेदन शुल्क को ₹100 से घटाकर प्रति विषय प्रति महाविद्यालय ₹25 करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए निर्धारित सीटों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की पहल पर आवेदन शुल्क में 75 प्रतिशत की उल्लेखनीय कटौती की गई है। इस निर्णय से विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषयों में प्रवेश पाने के लिए अधिक संख्या में महाविद्यालयों में आवेदन करने का अवसर मिलेगा तथा उन पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रथम सेमेस्टर से लेकर छठे सेमेस्टर तक उत्तीर्ण सभी विद्यार्थी स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। साथ ही द्विवर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनर्स (Honours) की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया, जिससे अधिकाधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

    शैक्षणिक परिषद द्वारा सभी संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से यह भी सलाह जारी की गई कि शैक्षणिक सत्र 2025-30 में नामांकन के इच्छुक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं आरक्षण श्रेणी (SC/ST/OBC) के विद्यार्थी समय रहते अपने आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र तैयार रखें। परिषद ने स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सभी प्रमाण-पत्र झारखंड सरकार के सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत एवं वैध होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को नामांकन के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक नामांकन प्रक्रिया, FYUGP के अंतर्गत सेमेस्टर-3 एवं सेमेस्टर-5 के प्रवेश दिशानिर्देशों तथा पीजी सत्र 2025-27 में प्रवेश संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वर्ष 2020 के नियमों के आलोक में विभिन्न विषयों की कोडिंग (Subject Coding) से संबंधित मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    बैठक में 42वीं एवं 43वीं शैक्षणिक परिषद की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा उनके अनुपालन प्रतिवेदन को अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन, परीक्षा व्यवस्था तथा अन्य शैक्षणिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक की कार्यवाही के दौरान विभिन्न शैक्षणिक प्रस्तावों को डॉ. संजय यादव, अधिष्ठाता (एकेडमिक), कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा उन्होंने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    शैक्षणिक परिषद के सदस्यों, अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के हित में लिए गए इन निर्णयों का स्वागत किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित यह बैठक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध वातावरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news jamshedpur update news KOLHAN UNIVERCITY
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group