Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chakardharpur: 5 वर्ष बाद हत्याकांड का खुलासा; प्रेम प्रसंग में युवक की हुई थी हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, निशानदेही पर जमीन के अंदर नरकंकाल बरामद
    Breaking News

    Chakardharpur: 5 वर्ष बाद हत्याकांड का खुलासा; प्रेम प्रसंग में युवक की हुई थी हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, निशानदेही पर जमीन के अंदर नरकंकाल बरामद

    News DeskBy News DeskJune 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardjarpur. कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का मामला 5 वर्ष बाद उजागर हो गया. वर्ष 2020 में अपने बेटे सीताराम बोदरा के अपहरण करने और हत्या करने की आशंका में कराईकेला थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन सीताराम बोदरा का कुछ पता नही चला. इसी क्रम में संदेह के आधार पर एक अभियुक्त से पूछताछ शुरू की गयी. चक्रधरपुर एसडीपीओ शिवम प्रकाश (आईपीएस) ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस दल के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी. परन्तु कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हो पा रहा था. इस कांड में लापता अपहृत युवक सिताराम बोदरा के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी थी.

    इसी क्रम में पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपराध में संलिप्ता स्वीकार करते हुए बतलाया की पाँच वर्ष पूर्व अपहृत सीताराम बोदरा का माघे दिग्गी नामक महिला से प्रेम प्रसंग था, जो पातोर होनहागा एवं माचे दिग्गी को स्वीकार नहीं था, इसी क्रम में माघे दिग्गी, पातोर होनहागा एवं अन्य सहयोगी 01. लालो बोदरा उर्फ गोलाराम बोदरा 02. राम बोदरा, रमेश बोदरा, दोनो पश्चिमी सिंहभूम एवं 03. विशाल पूर्ती के द्वारा सिताराम बोदरा को जान से मारकर रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा गया. जिसके पश्चात अपहृत की हत्या कर दी गई थी.

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    निशानदेही के आधार पर राजविजयपुर एवं बेनटांगर के बीच सुनसान कैनाल के किनारे पर विधिवत खुदाई की गई. जहाँ से जमीन के भीतर एक नरकंकाल बरामद किया गया. जिसे विधिवत बरामद करते हुए अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है. साथ ही साथ कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मीयों के विरुद्ध लगातार छापामारी करते हुए राम बोदरा, पातोर होनहागा एवं लालो बोदरा को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakardharpur: Murder case solved after 5 years; a young man was killed in a love affair police arrested three accused skeleton recovered from the ground on the basis of clues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group