Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई
    Breaking News

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चांडिल। नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल परिसर में हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जटाशंकर पांडे जी ने हरिवंश राय बच्चन जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चन जी आधुनिक हिंदी कविता के महान स्तंभ थे। उनका जन्म 27 नवंबर 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था।
    मधुशाला जैसी कालजयी रचना ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।

    जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि बच्चन जी की रचनाओं में जीवन, संघर्ष, प्रेम और मानवता का गहरा भाव देखने को मिलता है। उन्होंने हिंदी साहित्य को सरल और जनमानस से जोड़ने का कार्य किया। उनकी कविताएँ आज भी युवाओं को प्रेरणा देती हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    श्री पांडे जी ने कहा हरिवंश राय बच्चन को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान मिले। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य में उनका स्थान अमर है और उनकी रचनाएँ आज भी पाठकों को प्रेरित करती हैं।

    कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने हरिवंश राय बच्चन जी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, समाज सेवी विश्वनाथ मंडल,जयदीप पांडे, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, संजीत महतो, शशिभूषण महतो, पवन महतो, अजय मंडल, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chandil news industrial training institute ITI admission Jharkhand ITI college Jharkhand Jamshedpur education news Narayan ITI Narayan ITI Lupungdih private ITI Jharkhand skill development institute technical education Jamshedpur vocational training Jharkhand कौशल विकास संस्थान चांडिल समाचार जमशेदपुर शिक्षा समाचार झारखंड आईटीआई कॉलेज तकनीकी शिक्षा झारखंड नारायण आईटीआई नारायण आईटीआई लुपुंगडीह रोजगारपरक शिक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group