Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CHANDIL NEWS: 30वें श्याम महोत्सव में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रचार वाहन रवाना
Breaking News

CHANDIL NEWS: 30वें श्याम महोत्सव में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रचार वाहन रवाना

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026Updated:November 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर/चांडिल। चांडिल में आयोजित होने वाले 30वें श्री श्याम जन्म महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 20 नवंबर को होने वाले इस धार्मिक आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल होंगे। आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उन्होंने महोत्सव में आने की स्वीकृति दी है।

श्री श्याम कला भवन, चांडिल की ओर से महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर प्रचार वाहन रवाना किया गया। इस मौके पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि खाटू वाले बाबा श्याम का जन्म महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

झारखंड और बंगाल के कई क्षेत्रों में पहुंचेगा प्रचार वाहन

प्रचार वाहन 17 नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, गालूडीह, मुसाबनी, घाटशिला, पटमदा, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, कांड्रा, गम्हरिया, आदित्यपुर, सिनी, चौका और रघुनाथपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा।

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के बलरामपुर, पुरुलिया, बड़ाबाजार और बांधवान में भी बाबा श्याम के महोत्सव का प्रचार किया जाएगा। आयोजन समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाना है।

रघुवर दास को दिया महोत्सव का निमंत्रण

इधर, श्री श्याम कला भवन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 20 नवंबर को आयोजित भजन संध्या में अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

संजय चौधरी ने बताया कि चांडिल जैसे छोटे स्थान पर पिछले 29 वर्षों से लगातार श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रघुवर दास ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए 30वें महोत्सव में शामिल होने की स्वीकृति दी।

प्रचार वाहन रवाना करने के अवसर पर दुर्गा चौधरी, अश्विनी शर्मा, पप्पू सुल्तानिया, रवि शर्मा, रोहित चौधरी सहित कई श्रद्धालु और कला भवन के सदस्य मौजूद थे। वहीं, रघुवर दास को निमंत्रण देने के दौरान राजीव गुप्ता, अश्विनी शर्मा और संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, DC-SSP ने किया चार प्रमुख घाटों का निरीक्षण

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group