Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Company Policy: कंपनियों में अब 25% तक हो सकेंगे प्रशिक्षु, सस्ते श्रम का दुरुपयोग रोकने के लिए सरकार ने रखीं शर्तें
    Breaking News

    Company Policy: कंपनियों में अब 25% तक हो सकेंगे प्रशिक्षु, सस्ते श्रम का दुरुपयोग रोकने के लिए सरकार ने रखीं शर्तें

    News DeskBy News DeskMay 12, 2026Updated:May 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार कंपनियों को उनके कुल कार्यबल का अधिकतम 25 प्रतिशत तक प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) रखने की अनुमति दे सकती है। हालांकि यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ शर्तें लगाई जाएंगी कि उनका इस्तेमाल सस्ते श्रमबल के रूप में न हो।
    भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत करने पर भी काम कर रही है ताकि प्रशिक्षु के रूप में काम करते समय युवाओं को वास्तव में आवश्यक कौशल प्राप्त करने में मदद मिले।

    उन्होंने कहा कि कई बड़े उद्योगों ने सरकार से प्रशिक्षुओं की संख्या 2.5-15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक करने की अनुमति मांगी है। वर्तमान में इस प्रणाली में करीब 30 लाख प्रशिक्षु शामिल हैं।
    मुखर्जी ने कहा, ‘‘ हमने कहा है कि 25 प्रतिशत तक प्रशिक्षु रखने की अनुमति के लिए तीन शर्तें पूरी करनी होंगी। पहला कि आपको पिछले तीन वर्ष में यह साबित करना होगा कि आपने 15 प्रतिशत की सीमा को पार कर लिया है। दूसरा, आपको निर्धारित न्यूनतम दर से कम से कम 30 प्रतिशत अधिक भुगतान करना चाहिए। तीसरी बात यह है कि आपको अपने द्वारा लिए गए प्रशिक्षुओं में से कम से कम 35 प्रतिशत या उससे अधिक को रोजगार देना चाहिए ताकि उनका उपयोग केवल सस्ते श्रम के रूप में न किया जाए।’’

    Seraikella-Kharsawan: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए गए निर्देश

    उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में ‘अप्रेंटिस’ कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की चुनौती का भी जिक्र किया और ‘क्लस्टरीकरण मॉडल’ अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, “एमएसएमई क्षेत्र को इस तरह के कार्यक्रम से जोड़ने के लिए हम रणनीतियां तलाश रहे हैं। मेरा सुझाव है कि ‘क्लस्टर मॉडल’ अपनाया जाए, जहां एमएसएमई संघ सैद्धांतिक प्रशिक्षण और मूल्यांकन का कार्य करें जबकि उद्योग समूहों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके।’’ मुखर्जी ने साथ ही आगाह करते हुए कहा कि कई मामलों में प्रशिक्षुओं को सही प्रशिक्षण नहीं दिया जाता।

    Jharkhand: डेढ़ साल की बच्ची लापता, पुलिस ने सुराग देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CII Annual Conference: सरकार कुछ शर्तों के साथ कंपनियों को 25 प्रतिशत तक प्रशिक्षु रखने की दे सकती है अनुमति Company Policy: Companies can now have up to 25% apprenticeships
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए गए निर्देश

    May 12, 2026

    Jharkhand: डेढ़ साल की बच्ची लापता, पुलिस ने सुराग देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की

    May 12, 2026

    Jharkhand Crime: आपसी विवाद में बहस और हाथापाई में एक व्यक्ति की मौत के मामले में उसका भाई गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए गए निर्देश

    May 12, 2026

    Company Policy: कंपनियों में अब 25% तक हो सकेंगे प्रशिक्षु, सस्ते श्रम का दुरुपयोग रोकने के लिए सरकार ने रखीं शर्तें

    May 12, 2026

    Jharkhand: डेढ़ साल की बच्ची लापता, पुलिस ने सुराग देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की

    May 12, 2026

    Jharkhand Crime: आपसी विवाद में बहस और हाथापाई में एक व्यक्ति की मौत के मामले में उसका भाई गिरफ्तार

    May 12, 2026

    Chakardharpur: ट्रक से 2.08 करोड़ रुपये मूल्य का 69 बोरियों में 1,388 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद

    May 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group