Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Covid 19: भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,395 हुई, 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए, चार मरीजों की मौत
    Breaking News

    Covid 19: भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,395 हुई, 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए, चार मरीजों की मौत

    News DeskBy News DeskJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,000 से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे अधिक 1,336 लोग संक्रमित हैं. मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कुल चार रोगियों की मौत हुई है. दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है. सूत्रों ने कहा कि संक्रमण की गंभीरता कम है, ज्यादातर मरीजों की घर पर ही देखभाल की जा रही है और चिंता की कोई बात नहीं है. देश में 22 मई को रोगियों की संख्या 257 थी. 26 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 1,010 हो गया और शनिवार को 3,395 पर पहुंच गया. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है.

    कहां कितने मरीज मिले

    आंकड़ों में कहा गया है कि केरल में 1,336, महाराष्ट्र में 467, दिल्ली में 375, गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, पश्चिम बंगाल में 205, तमिलनाडु में 185 और उत्तर प्रदेश में 117 लोग संक्रमित हैं. वहीं, ओडिशा में दो और लोगों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या सात हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव अश्वथी एस ने यह जानकारी दी. उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है.

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    मौजूदा स्वरूप में गंभीर लक्षण नहीं, पर सतर्क रहें

    आईसीएमआर की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा स्वरूप में गंभीर लक्षण नहीं दिखते और ज्यादातर मामले हल्के हैं. साथ ही, केंद्र ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं, लेकिन सभी को बदलते मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है. अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार आवश्यक सावधानी बरत रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    685 new cases were reported in 24 hours Covid 19: The number of corona infected people in India increased to 3395 four patients died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group