Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Cyber Froud: Share Bazar में लग सकता है चूना! BSE के CEO का ‘डीपफेक’ वीडियो वायरल, निवेशकों को किया सतर्क
    Breaking News

    Cyber Froud: Share Bazar में लग सकता है चूना! BSE के CEO का ‘डीपफेक’ वीडियो वायरल, निवेशकों को किया सतर्क

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi  प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने सोमवार को निवेशकों को सोशल मीडिया मंच पर अपने सीईओ का एक ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित होने के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है. इस वीडियो में सीईओ को शेयरों की सिफारिश और निवेश की सलाह देते हुए दिखाया गया है. शेयर बाजार ने कहा कि यह वीडियो अनधिकृत और धोखाधड़ीपूर्ण है और उसके अधिकारियों को किसी भी प्रकार के शेयर के बारे में सलाह देने की अनुमति नहीं है.

    शेयर बाजार ने एक बयान में कहा कि बीएसई लिमिटेड के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग मंच पर एक धोखाधड़ी वाला ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित किया जा रहा है. इसमें बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररामन राममूर्ति को गलत तरीके से पेश करते हुए शेयर सिफारिशें और निवेश सलाह देने का दावा किया गया है.
    शेयर बाजार के मुताबिक, इस वीडियो में भ्रामक और झूठे दावे किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से वर्ष 2026 में निवेश के लिए शेयर सुझाव देने और असाधारण मुनाफे के वादे किए जा रहे हैं. साथ ही दर्शकों को एक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. बीएसई ने यह भी बताया कि ”आपके पास 2027 तक 80 लाख रुपये होंगे जैसे बयान इसी मनगढ़ंत सामग्री का हिस्सा हैं.

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    बीएसई ने कहा कि शेयर बाजार सोशल मीडिया मंच से इस फर्जी सामग्री को हटवाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है.
    शेयर बाजार ने स्पष्ट किया कि प्रसारित हो रहा वीडियो पूरी तरह से नकली, अनधिकृत और ‘डीपफेक’ तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है.

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cyber Crime Share Bazar: शेयर बाजार BSE ने अपने CEO का 'डीपफेक' वीडियो सामने आने पर निवेशकों को किया सतर्क Cyber ​​Crime Share Market: Stock exchange BSE alerts investors after 'deepfake' video of its CEO surfaces
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group