Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DC Visit Chakulia: उपायुक्त ने केरूकोचा में मत्स्यपालकों से की मुलाकात, बढ़ाया उत्साह, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मत्स्य पालन को बताया बेहतर विकल्प
    Breaking News

    DC Visit Chakulia: उपायुक्त ने केरूकोचा में मत्स्यपालकों से की मुलाकात, बढ़ाया उत्साह, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मत्स्य पालन को बताया बेहतर विकल्प

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakulia. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी क्षेत्र भ्रमण के क्रम में चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा गांव पहुंचे. यहां मत्स्यपालकों से संवाद स्थापित किया. इस अवसर पर उन्होने मत्स्यपालन की तकनीकी जानकारी ली और इस व्यवसाय के बारिकियों को जाना. गौरतलब है कि केरूकोचा के 8 प्रगतिशील किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बड़े स्तर पर मत्स्य पालन कर रहे हैं. इनमें से 3 किसान 25-25 बायोफ्लॉक टैंक का संचालन कर रहे हैं. एक किसान ने रिस्पॉयरेटरी एक्वा कल्चर के 8 टैंक, एक किसान 7 टैंक बायोफ्लॉक (छोटा यूनिट) तथा एक किसान 4 टैंक से मत्स्य पालन शुरू किया है. इसके अलावा एक किसान ने बायोफ्लॉक तालाब, फीड मिल स्थापित कर स्थानीय स्तर पर उत्पादन एवं आय सृजन का प्रयास शुरू किया है. ये सभी योजनाएं वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2023-24 के बीच ली गई हैं. इन किसानों की पहल से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है बल्कि क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं.

    उपायुक्त ने मत्स्यपालकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के अन्य किसान भी इस मॉडल को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देशित किया कि मत्स्यपालन संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इससे जुड़ सकें. साथ ही जिला में फीड मिल की योजना से और किसानों को जोड़ने के भी निर्देश दिए.
    उपायुक्त ने मत्स्यपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए किसानों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि करें.

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    उपायुक्त ने कहा कि पारंपरिक कृषि कार्यों के साथ-साथ मत्स्य पालन जैसे व्यवसाय को अपनाने से किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को बायोफ्लॉक टैंक, फीड मिल एवं पॉन्ड निर्माण हेतु सहायता प्रदान कर रही है. इसके साथ ही, सब्सिडी की सुविधा भी दी जा रही है जिससे ग्रामीण आसानी से इस व्यवसाय को अपना सकें.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    boosted their enthusiasm DC Visit Chakulia: Deputy Commissioner met fishermen in Kerukocha DC Visit Chakulia: उपायुक्त ने केरूकोचा में मत्स्यपालकों से की मुलाकात said fishing is a better option for strengthening the rural economy ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मत्स्य पालन को बताया बेहतर विकल्प बढ़ाया उत्साह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group