Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Birsa Munda Family: भगवान बिरसा मुंडा के परपोते की रांची के रिम्स में मौत, सड़क दुर्घटना में घायल होने पर शपथ ग्रहण से पहले देखने गये थे CM हेमंत, PMO भी था संपर्क में
Breaking News

Birsa Munda Family: भगवान बिरसा मुंडा के परपोते की रांची के रिम्स में मौत, सड़क दुर्घटना में घायल होने पर शपथ ग्रहण से पहले देखने गये थे CM हेमंत, PMO भी था संपर्क में

News DeskBy News DeskNovember 29, 2024Updated:November 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • खूंटी जिले में 25 नवंबर को यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मंगल मुंडा के सिर में आई थी चोट

Ranch. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई. मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और यहां एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था. अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुंडा 45 वर्ष के थे. मंगल मुंडा ने राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली. झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी.

रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन बिरुआ ने कहा, ‘‘बिरसा मुंडा के रिश्तेदार मंगल मुंडा की रात करीब साढ़े 12 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा को ‘वेंटिलेटर’ पर रखा गया था. हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे. मंगल मुंडा को मंगलवार को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया था. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रिम्स में इलाजरत, भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

राज्यपाल गंगवार ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक संदेश में कहा, ‘‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और झारखंड के मुख्यमंत्री का कार्यालय मंगल मुंडा के इलाज के सिलसिले में रिम्स के अधिकारियों के संपर्क में था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को रिम्स गये थे और मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी.

रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार, मंगल मुंडा के मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी और मस्तिष्क के दोनों तरफ खून के थक्के जम गए थे. मंगलवार को रिम्स के ‘न्यूरोसर्जरी विभाग’ के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश के नेतृत्व में उनकी सर्जरी हुई थी.
वर्तमान झारखंड में 1875 में जन्मे बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी और उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आदिवासियों को संगठित करने का श्रेय दिया जाता है. ब्रिटिश हिरासत में 25 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई. झारखंड का निर्माण 15 नवंबर को हुआ था। 15 नवंबर को आदिवासी प्रतीक ‘धरती आबा’ (धरती के पिता) की जयंती मनाई जाती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

October 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-जयपुर नई ट्रेन का शुभारंभ 26 अक्टूबर से, रेल जन संवाद में झारसुगुड़ा से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक पांचवीं-छठी रेल लाइन पर भी बोले डीआरएम

October 22, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफी के दावे पर रेल मंत्रालय बोला- सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे भ्रामक आंकड़े, जानें और क्या कहा?

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group