Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रक्षा मंत्री ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए पांच लड़कियों और पांच लड़कों की एनसीसी टीम को सम्मानित किया
    Breaking News

    रक्षा मंत्री ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए पांच लड़कियों और पांच लड़कों की एनसीसी टीम को सम्मानित किया

    उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया
    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    डेस्क।

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पर्वतारोहण अभियान दल को सम्मानित किया, जिसमें औसतन 19 वर्ष की आयु के पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल थे, जिन्होंने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। रक्षा मंत्री ने कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में टीम के साहस, धैर्य और देशभक्ति का सम्मान करते हुए कठिन परिस्थितियों में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्‍हें 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

    https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001U8BA.jpg

    नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्‍होंने अभियान के दौरान अपने कठोर प्रशिक्षण, सावधानीपूर्वक योजना तथा सामने आई चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। रक्षा मंत्री ने साहस, अनुशासन, दृढ़ता, लचीलापन और धैर्य के लिए पूरी टीम की सराहना की।

    https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021FV1.jpg

    श्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि इस अभियान के साथ बहादुर कैडेटों ने यह संदेश दिया है कि देश के युवाओं के लिए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी भी कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने विश्वास जताया कि कैडेट भविष्य की चुनौतियों का सामना उसी साहस और दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे, जैसा उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के दौरान दिखाया।

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TG4J.jpg

    रक्षा मंत्री ने कैडेटों में राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करने तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने और उनके सामाजिक कौशल विकसित करके उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एनसीसी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कैडेटों के परिवार के सदस्यों की भी सराहना की जिन्होंने इस प्रयास में उनका साथ दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह भी शामिल थे।

     

    यह उपलब्धि एनसीसी द्वारा एवरेस्ट अभियान का तीसरा सफल अभियान है। इससे पहले उसने 2013 और 2016 में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल कीं। अभियान दल में 10 कैडेट, अधिकारियों की एक टुकड़ी, जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी, प्रशिक्षक और गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे। उल्‍लेखनीय है कि दल में सूबेदार मेजर बलकार सिंह शामिल थे, जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले भारतीय सेना के पहले सूबेदार मेजर थे। दल का युवा कैडेट सिर्फ़ 16 साल का था।

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DKJV.jpg

    इस साहासिक अभियान को रक्षा मंत्री द्वारा औपचारिक रूप से 03 अप्रैल, 2025 को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। पूरे अभियान के दौरान दल ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और परिचालन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया तथा प्रत्येक चरण पर सभी सदस्यों की भलाई सुनिश्चित की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    एनसीसी चोटी माउंट एवरेस्ट नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक पर्वतारोहण अभियान दल राष्ट्रीय कैडेट कोर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group