Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»उपायुक्त ने टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का किया निरीक्षण, महत्वपूर्ण संचिका, पंजी को जांचा 
    Breaking News

    उपायुक्त ने टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का किया निरीक्षण, महत्वपूर्ण संचिका, पंजी को जांचा 

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण कर संचालित कार्यों की समीक्षा किया गया. इस दौरान उन्होने प्रतिनियुक्त मानव बल की उपलब्धता की समीक्षा के अलावा दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच की, साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय की कार्य संस्कृति में सुधार लायें, ससमय कार्यों का निष्पादन करें एवं दस्तावेज अद्यतन रखें . सभी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक से उपस्थिति का अनुपालन किया जाए .

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड संधारण का अवलोकन किया गया . इस दौरान कार्यालय के लिपिक से कार्यालय के संचिकाओं को मंगवाकर अवलोकन किया तथा पाई गई कमियों को रेखांकित करते हुए अद्यतन करने, सरकारी नियमावली के अनुरूप संचिकाओं का संधारण करने के निर्देश दिए . सरकारी राशि के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन तथा व्यय एवं क्रय की गई सामग्रियों आदि का उचित तरीके से संचिका, भंडार पंजी में संधारण नियमित रूप से करने के निर्देश दिए .

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    डीसी ने साथ ही समय-समय पर वित्त विभाग और सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करने का निर्देश निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को दिया . वहीं, सरकार के द्वारा जारी महत्वपूर्ण संकल्प, गाइडलाइन को गार्ड फाइल में संधारित करने के निर्देश दिए . इस दौरान कार्यालयों में उपलब्ध मानव श्रम बल एवं स्वीकृत मानव श्रम बल तथा कार्यालय कर्मियों के बीच कार्य के बंटवारे की जानकारी ली . वहीं, निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई, कार्यावधि का समुचित उपयोग करते हुए कार्यों का संपादन करने तथा लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, एडीएसएस श्रीमती नेहा संजना खलखो, जिला खेल पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित रहे .

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    checked important files and registers Deputy Commissioner inspected Tata Lease Sports and Social Security Office
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group