Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»नार्कोटिक्स दवाओं के स्टॉक और विक्रय की ड्रग इंस्पेक्टर को हर माह देनी होगी रिपोर्ट
    Breaking News

    नार्कोटिक्स दवाओं के स्टॉक और विक्रय की ड्रग इंस्पेक्टर को हर माह देनी होगी रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

    बैठक का उद्देश्य नशीली दवाओं के अवैध उत्पादन, तस्करी और सेवन की रोकथाम को लेकर चल रही कार्रवाई की समीक्षा करना था. एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों और कानून प्रवर्तन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई.

    शहरी क्षेत्रों के युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएं. इन कार्यक्रमों में डालसा के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    इसके साथ ही, विद्यालयों में गठित प्रहरी क्लबों की नियमित बैठक कर स्कूली बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि ड्रग इंस्पेक्टर प्रत्येक माह जिले की सभी दवा दुकानों में बिकने वाली नार्कोटिक्स दवाओं के स्टॉक और विक्रय की रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

    इसके अलावा, दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की सूची स्पष्ट रूप से डिस्प्ले करने का भी आदेश दिया गया है. जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मादक पौधों की संभावित खेती वाले क्षेत्रों की बीटीएम के माध्यम से पहचान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Drug inspector will have to give monthly report of stock and sale of narcotics drugs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group