Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»दिलीप ट्रॉफी : नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में पहुंचा, अब साउथ जोन से होगा सामना
    Breaking News

    दिलीप ट्रॉफी : नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में पहुंचा, अब साउथ जोन से होगा सामना

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बेंगलुरु. आयुष बडोनी के नाबाद दोहरे शतक की मदद से उत्तर क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे और आखिरी दिन रविवार को पूर्व क्षेत्र को वापसी करने का मौका नहीं दिया और पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. पहली पारी में 183 रन की बढ़त लेने वाली उत्तर क्षेत्र की टीम ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में दो विकेट पर 388 रन से आगे से की.

    टीम ने चार विकेट पर 658 रन पर पारी घोषित की, तब उसकी बढत 833 रन की हो चुकी थी और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने पर सहमति जता दी. बडोनी 223 गेंद पर 204 रन पर नाबाद रहे, जबकि कन्हैया वधावन 23 रन बनाकर नाबाद रहे. बडोनी ने उत्तर क्षेत्र के बल्लेबाजी जारी रखने के फैसले का पूरा फायदा उठाते हुए प्रथम श्रेणी करियर का दूसर दोहरा शतक पूरा किया.
    बीते दिन 56 रन पर नाबाद रहे दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 93 रन के स्कोर पर छक्का जड़ा और फिर एक रन चुरा कर 123 गेंद में अपना शतक पूरा किया. कप्तान अंकित शर्मा दो रन से दोहरा शतक पूरा करने से चूक गए. दिन की शुरुआत 168 रन से करने वाले अंकित 198 रन बनाकर तेज गेंदबाज मुख्तार हुसैन की गेंद को मिड आन पर सूरज जायसवाल के हाथों में खेल गए.

    उन्होंने आउट होने से पहले बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की. इस विकेट के बाद भी पूर्व क्षेत्र के गेंदबाजों को राहत नहीं मिली. क्रीज पर आए निशांत सिंधू (68) ने बडोनी के साथ 157 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 600 के पार पहुंचा दिया. टीम ने बडोनी का दोहरा शतक पूरा होने के बाद पारी घोषित कर दी. पहली पारी में हैट्रिक सहित पांच विकेट लेने वाले उत्तर क्षेत्र के गेंदबाज आकिब नबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    अजहरुद्दीन करेंगे दक्षिण क्षेत्र की अगुवाई

    केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को उत्तर क्षेत्र के विरुद्ध चार सितंबर से बीसीसीआई सेंटर आफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए रविवार को तिलक वर्मा की जगह दक्षिण क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया.

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    तिलक को पहले दक्षिण क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है और इसलिए वह आगे दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे. तिलक के साथ अजहरुद्दीन टीम के उप-कप्तान थे और अब यह भूमिका तमिलनाडु के एन जगदीशन को सौंप दी गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Duleep Trophy: North Zone reached the semi-finals now will face South Zone sports
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group