Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Eastern Railway: रेलवे स्टेशन परिसरों में थूकने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 32 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना
    Breaking News

    Eastern Railway: रेलवे स्टेशन परिसरों में थूकने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 32 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

    News DeskBy News DeskMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पूर्व रेलवे (ईआर) ने साल के शुरूआती तीन महीनों में विभिन्न रेलवे स्टेशन परिसरों में थूकने वाले लोगों से 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि जनवरी से मार्च 2025 तक विभिन्न स्टेशन परिसरों में थूकने और कूड़ा फैलाने के लिए कुल 31,576 व्यक्तियों को दंडित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जुर्माने के रूप में 32,31,740 रुपये वसूल किये गए. अधिकारी ने कहा, इन उपायों का उद्देश्य न केवल अनुशासन लागू करना है, बल्कि व्यवहार में दीर्घकालिक परिवर्तन लाना भी है.

    पूर्व रेलवे का मुख्यालय कोलकाता में है. इसने कहा कि वह स्टेशन परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने और अपने पूरे नेटवर्क में रेल पटरियों को कचरा मुक्त बनाए रखने के लिए वह ठोस प्रयास कर रहा है. पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, ‘(स्वच्छता में) सबसे बड़ी बाधा यह है कि कुछ यात्री और रेल उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म पर और स्टेशन परिसर में थूकते हैं और गंदगी फैलाते हैं. ईआर अधिकारी ने कहा कि जिन यात्रियों और विक्रेताओं ने स्वच्छता की अच्छी आदतें प्रदर्शित कीं, उन्हें गुलाब देकर सम्मानित किया गया और प्रोत्साहित किया गया.
    उन्होंने कहा कि पूर्व रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किए हैं, जिसका उद्देश्य यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है.
    उन्होंने कहा कि ये अभियान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्टेशन कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से नियमित आधार पर चलाये जाते हैं.

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Eastern Railway: Major action taken against those who spit in railway station premises fine of Rs 32 lakh collected
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026

    Cyber Crime: अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: हावड़ा ब्रिज के समीप कार को बचाने में हादसा, फ्लाई ऐश लदा हाइवा टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group