Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ED Action: इडी की बड़ी कार्रवाई, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त
    Breaking News

    ED Action: इडी की बड़ी कार्रवाई, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. इडी को जांच के क्रम में इस बात के तथ्य मिले थे कि अंकित राज ने बालू के अवैध खनन में हुई कमाई से उक्त संपत्ति खरीदी है. मालूम हो कि इडी ने पुलिस द्वारा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज 16 प्राथमिकी को इसीआइआर के रूप में दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी. इसमें अंबा के पारिवारिक सदस्यों पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, प्रतिबंधित संगठन चलाने और खनिजों का अवैध व्यापार करने सहित अन्य गंभीर व अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप हैं.

    चार जुलाई 2025 को अंबा प्रसाद, अंकित राज के अलावा बालू के कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापामारी की गयी थी. इस दौरान इडी ने अंकित राज के सीए के ठिकाने से भी नकद बरामद किया था. छापेमारी के बाद 18 जुलाई को हजारीबाग स्थित माइनिंग ऑफिस का सर्वे किया था. जांच में पाया गया कि सोनपुर घाट से बालू निकालने का लाइसेंस वर्ष 2019 में समाप्त हो गया था.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    इसके बावजूद अंकित राज ने प्लांडू, दामोदर नदी से अवैध तरीके से बालू निकलवा कर बेचा. इसी धन का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग कर संपत्ति खरीदने में किया गया. बालू के अवैध कमाई से अंकित राज को 3.12 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था. इससे अर्जित 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति इडी की टीम ने जब्त कर ली.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ED Action: Big action by ED ED Action: इडी की बड़ी कार्रवाई property worth Rs 3.02 crore of former Barkagaon MLA Amba Prasad's brother seized बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group