Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»एक वक्त युवाओं के आदर्श थे आईएएस छवि रंजन, जिनकी आज जेल की सलाखों के पीछे कट रही है रातें।
Headlines

एक वक्त युवाओं के आदर्श थे आईएएस छवि रंजन, जिनकी आज जेल की सलाखों के पीछे कट रही है रातें।

News DeskBy News DeskJune 19, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

एक वक्त युवाओं के आदर्श थे आईएएस छवि रंजन, जिनकी आज जेल की सलाखों के पीछे कट रही है रातें।

यह कटु सत्य है कि वक्त के थपेड़ों से आज तक कोई नहीं बचा है। चाहे राजा हो या रंक। सेना की जमीन को भूमाफियाओं को बेचने के घोटाले में गिरफ्तार छविरंजन एक वक्त था जो युवाओं के आदर्श माने जाते थे। पढाई-लिखाई में तेज तरार मेघावी और मेहनती छवि रंजन ने यूपीएससी में125वां रैंक हासिल कर नाम रोशन किया था,लेकिन बेशुमार दौलत की चाहत और पैसा कमाने की लालच ने भ्रष्टाचार की अंधेरी गली का रास्ता पकड़ा दिया,और बर्बादी की डगर पर ला कर खड़ा कर दिया है।

सेना जमीन घोटाले में गिरफ्तार रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का यही हाल हुआ है ? आज उनकी हैसियत क्या हो गई है?. और कैसे एक सरकारी मुलाजिम से हटकर मुजरिम के माफिक उनकी जिंदगी कट रही है। यह शायद ही किसी को कहने-बताने की जरुरत है। आज आर्श से फर्श पर आ चुके है। हाकिम की इज्जत पर दाग लग चुका है ।उनकी रातें जेल की सलाखों के पीछे करवटे बदलती बीत रही है। दुर्दांत औऱ छंटे बदमाशों के बीच जान का खतरा जेल में मंडरा रहा है। इसके साथ ही, इन तोहमतों से निकलने के लिए हर रोज नए-नए जद्दोजहद कर रहें हैं। यानि छविरंजन साहब की जिंदगी बेहद खराब दौर से गुजर रही है, जहां हर रोज किसी न किसी चिज का इम्तहान देना पड़ा रहा है। चाहे अपनी ईमानदारी की हो, अपने इज्जत की हो या फिर अपनी बेगुनाही की।

Jamshedpur: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म पर विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो न्याय की उम्मीद किससे?

अगर देखा जाए तो, झारखंड में पूजा सिंघल के बाद किसी आईएस अफसर की इतनी छवि खराब हुई है, तो वो है, छवि रंजन ।एक बड़े ओहदे पर बैठे एक सरकारी मुलाजिम की गिरफ्तारी, कई सवाल खड़े करती है। प्रश्न खड़ा होता है कि इतनी सुख-सुविधा के बावजूद अधिकारी अपने पद का गलत इस्तेमाल क्यों करते हैं ?

दूसरी बात ये है कि जिनके कंधों पर ही देश की रखवाली की जिम्मेदारी है औऱ वो ही बेपरवाह हो जाए, तो फिर ईमानदारी की उम्मीद किससे की जाए?सवाल यहां ये भी है कि जिस प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा को पास करने के लिए हर साल लाखों छात्र-छात्राएं मेहनत करते हैं, इनमे से कुछ को ही कामयाबी नसीब होती है। इनके तरफ पूरा देश आशा भरी निगाहों से देखता है कि ये एक अच्छे अफसर बनकर देश की सेवा करेंगे । लेकिन वो ही पैसे के खातिर अपनी जमीर से सौदा कर बिक जाए, तो इससे बुरा और क्या हो सकता है।

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

बुजुर्गों द्वारा कहा गया है कि धन आते जाते रहते हैं। परंतु अगर इज्जत एक बार चली जाती है तो वह दोबारा लौटकर नहीं आती ।
ए के मिश्र

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म पर विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो न्याय की उम्मीद किससे?

November 1, 2026

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

November 1, 2026

Hemant Soren: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, एसआइआर और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाया

November 1, 2026
Recent Post

Jamshedpur: जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चला सघन जांच अभियान

November 1, 2026

CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी की, X पर लिखा-‘एक नयी यात्रा शुरू हुई…’

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group