Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Election Commission: अब पहले पूरी की जायेगी पोस्टल वैलेट की गिनती, फिर गिने जायेंगे EVM के वोट, सबसे पहले बिहार में लागू की जाएगी नयी व्यवस्था
    Breaking News

    Election Commission: अब पहले पूरी की जायेगी पोस्टल वैलेट की गिनती, फिर गिने जायेंगे EVM के वोट, सबसे पहले बिहार में लागू की जाएगी नयी व्यवस्था

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. निर्वाचन आयोग ने अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है.अब तक, मतगणना वाले दिन डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू होती थी. पुराने निर्देशों के अनुसार, सैद्धांतिक रूप से डाक मतपत्रों की गिनती के चरण की परवाह किए बिना ईवीएम के वोटों की गिनती जारी रह सकती है और डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने से पहले ईवीएम की गिनती पूरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

    हालांकि, डाक मतपत्रों की गिनती आमतौर पर ईवीएम की गिनती से पहले पूरी हो जाती है. मतगणना प्रक्रिया में एकरूपता और अत्यधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने अब निर्णय लिया है कि ईवीएम की गिनती का अंतिम से पहले वाला दौर, उस मतगणना केंद्र पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही शुरू किया जाएगा जहां डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है.

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    यह नई व्यवस्था सबसे पहले बिहार में लागू की जाएगी जहां नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. आयोग ने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में डाक मतपत्रों की संख्या अधिक है, वहां निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पर्याप्त संख्या में मेज एवं मतगणना कर्मचारी उपलब्ध हों ताकि कोई देरी न हो तथा मतगणना प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सके.

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    दिव्यांगजनों और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर से मतदान की सुविधा हेतु आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहल के मद्देनजर डाक मतपत्रों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Commission: Postal ballots will be counted first Election Commission: अब पहले पूरी की जायेगी पोस्टल वैलेट की गिनती followed by EVM votes. The new system will be implemented first in Bihar. फिर गिने जायेंगे EVM के वोट सबसे पहले बिहार में लागू की जाएगी नयी व्यवस्था
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group