


Galudih. गालूडीह की बाघुड़िया पंचायत के चाड़री गांव में मंगलवार को मुख्य बायीं नहर में डूबने से ग्राम प्रधान लुखू टुडू की पत्नी सालगे टुडू (55) की मौत हो गयी. सूचना पाकर गालूडीह पुलिस पहुंची. परिवार के लोग नहर से शव बाहर निकाल कर घर ले गये. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन परिवार ने मना कर दिया.
जानकारी के अनुसार, सालगे टुडू अहले सुबह शौच गयी थी. इस दौरान नहर की सीढ़ी पर उतरने के क्रम में पैर फिसलने से नहर में गिर कर डूब गयी. बाद में नहर किनारे शौच गये ग्रामीणों ने महिला का शव देखा. परिजनों को जानकारी दी.



