Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election Counting: घाटशिला उपचुनाव में मतगणना आज, कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू होगी मतों की गिनती, सुबह नौ बजे से आने लगेंगे रुझान, 20 राउंड की मतगणना के बाद आयेगा फाइनल रिजल्ट
    Breaking News

    Ghatsila By Election Counting: घाटशिला उपचुनाव में मतगणना आज, कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू होगी मतों की गिनती, सुबह नौ बजे से आने लगेंगे रुझान, 20 राउंड की मतगणना के बाद आयेगा फाइनल रिजल्ट

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना 14 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू होगी. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. गत 11 नवंबर को इस सीट के लिए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था. पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)-सह-उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू होगी. सत्यार्थी ने बताया, मतगणना डाक मतपत्रों से शुरू होगी, उसके बाद ईवीएम से.

    मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा
    कुल 19 टेबल पर 20 दौर की मतगणना होगी, जिसमें 15 ईवीएम के लिए और चार डाक मतपत्रों के लिए निर्धारित हैं. उन्होंने कहा कि रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू होने की उम्मीद है और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शाम पांच बजे तक पूरी हो जाने की संभावना है. उन्होंने कहा, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुचारू रूप से मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी और कुछ अधिकारियों को छोड़कर किसी के भी मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    चुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में
    इस चुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के बीच रहने की संभावना है. सोमेश दिवंगत झामुमो विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनका 15 अगस्त को निधन हो गया था और इस कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया. यह उपचुनाव सत्तारूढ़ झामुमो और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है. हालांकि, चुनाव परिणाम का हेमंत सोरेन सरकार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के पास वर्तमान में 55 विधायक हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पास 24 विधायक हैं.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    झामुमो और भाजपा में टक्कर
    घाटशिला उपचुनाव में झामुमो और भाजपा दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त हैं. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि घाटशिला के लोगों ने भाजपा को हराकर ‘दिशोम गुरु’ (भूमि के नेता) शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि सत्तारूढ़ झामुमो की हताशा साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा, “झामुमो ने उस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है, जिसे वे सुरक्षित मान रहे थे. लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है और उन्होंने सबक सिखाने का मन बना लिया है. हमें उम्मीद है कि हमारा उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    20 राउंड की मतगणना के बाद आयेगा फाइनल रिजल्ट and the final result will be declared after 20 rounds of counting. Ghatsila By Election Counting: घाटशिला उपचुनाव में मतगणना आज Ghatsila By-Election Counting: Counting of votes in the Ghatsila by-election will begin today at 8 am at the Cooperative College trends will start coming in from 9 am कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू होगी मतों की गिनती सुबह नौ बजे से आने लगेंगे रुझान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group