Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, सुबह 11 बजे तक शुरुआती 4 घंटे में ही 34.32 प्रतिशत मतदान दर्ज
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, सुबह 11 बजे तक शुरुआती 4 घंटे में ही 34.32 प्रतिशत मतदान दर्ज

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे तक 2.56 लाख मतदाताओं में से 34 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के 300 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और शुरुआती 4 घंटों में 34.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं खासकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, ‘घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था.

    मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने किया ये आग्रह
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मैं घाटशिला के सभी निवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह करता हूं. आज घाटशिला एक बार फिर अपने अधिकारों और हकों को सुरक्षित करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करेगा. मुख्यमंत्री ने झामुमो कार्यकर्ताओं से भी सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा, मैं झामुमो परिवार के समर्पित सिपाहियों से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सतर्क रहने की अपील करता हूं. मैं मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों को भी शुभकामनाएं देता हूं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. उपचुनाव में 1.31 लाख महिलाओं सहित 2.56 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र एवं भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के बीच होने की संभावना है. सोमेश चंद्र झामुमो विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं जिनके निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है.सीईओ ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वेबकास्टिंग के जरिए उनकी निगरानी की जा रही है.

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें Ghatsila By-Election: Long queues at polling stations for the Ghatsila assembly seat by-election with 34.32 percent voter turnout recorded in the first four hours till 11 am. सुबह 11 बजे तक शुरुआती 4 घंटे में ही 34.32 प्रतिशत मतदान दर्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

    July 3, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर

    July 3, 2026

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group