Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By election: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मुसाबनी में निकाली बाइक रैली, हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News

    Ghatsila By election: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मुसाबनी में निकाली बाइक रैली, हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila.घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का रविवार को अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने रविवार को मुसाबनी में बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने क्रॉसिंग से भाजपा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में नारे लगाए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मधु कोड़ा ने कहा कि यह चुनाव “निर्णायक लड़ाई” है और इसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हम सबको अंतिम मतदाता तक पहुंचना है और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए जागरूक करना है.

    पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में जनता केवल वादे सुनती रही है, लेकिन धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि सरकार की बोलनी और करनी में भारी अंतर देखा गया है. भ्रष्टाचार चरम पर है, सड़कें जर्जर हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और गरीब अब भी आवास से वंचित हैं.

    मधु कोड़ा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें जनता के बीच भाजपा की नीतियों और विकास के विजन को लेकर जाना है. उन्होंने कहा कि हमें निडर होकर हर सम्मानित मतदाता तक पहुंचना है और राज्य में एक ईमानदार व जवाबदेह शासन लाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है.

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    दिनभर के अभियान के दौरान क्षेत्र में भाजपा की रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में उत्साह देखा गया। शाम पांच बजे के बाद सभी दलों के प्रचार कार्य बंद हो जाने के बाद अब मतदाता मतदान के दिन का इंतजार कर रहे हैं.

    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह उपचुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है. घाटशिला सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटेदार है. जनता किसे चुनेगी, इसका फैसला 11 नवंबर को मतदान के बाद ही होगा. फिलहाल, दोनों दलों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    former Chief Minister Madhu Koda held a bike rally for the BJP in Musabani Ghatsila By election: On the last day of election campaigning Ghatsila By election: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मुसाबनी में निकाली बाइक रैली targeting the Hemant Soren government. हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

    July 3, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group