Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election Result Round 15: घाटशिला उपचुनाव में JMM के सोमेश की जीत तय, 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से BJP के बाबूलाल से निकले आगे, अब सिर्फ 5 राउंड की मतगणना बाकी
    Breaking News

    Ghatsila By Election Result Round 15: घाटशिला उपचुनाव में JMM के सोमेश की जीत तय, 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से BJP के बाबूलाल से निकले आगे, अब सिर्फ 5 राउंड की मतगणना बाकी

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 15वें राउंड की मतगणना के बाद झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल सोरेन से 29,233 मतों से आगे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार को 79547 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को 50314 वोट मिले. अधिकारी ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई.

    यह उपचुनाव सत्तारूढ़ झामुमो और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है हालांकि, चुनाव परिणाम का हेमंत सोरेन सरकार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के पास वर्तमान में 55 विधायक हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास 24 विधायक हैं. इस सीट पर 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था.
    पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)-सह-उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मतगणना जारी है. कुल 20 चरणों में मतगणना होगी. इस सीट से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र) के बीच होने की संभावना है. सोमेश झामुमो विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके 15 अगस्त को निधन के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था.
    रामदास सोरेन ने 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 22,000 से अधिक मतों से हराया था. सोमेश चंद्र सोरेन पहली बार किसी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
    *मतगणना- राउंड 15*
    1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 50314
    2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 79547
    3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 828
    4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 306
    5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम- 10956
    6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 173
    7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय- 117
    8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 118
    9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी- 783
    10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 317
    11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 263
    12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय- 784
    13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 1229
    14. NOTA- 2251

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 votes 000 से अधिक वोटों के अंतर से BJP के बाबूलाल से निकले आगे 29 Ghatsila By Election Result Round 15: घाटशिला उपचुनाव में JMM के सोमेश की जीत तय Ghatsila By-Election Result Round 15: JMM's Somesh is certain to win the Ghatsila by-election leading BJP's Babulal by a margin of over 29 with only five rounds of counting remaining. अब सिर्फ 5 राउंड की मतगणना बाकी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group