Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार के छह और शहरों में नए Airport की सौगात, AAi के साथ समझौता के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानेंं कहां बनेगा?
    Bihar

    बिहार के छह और शहरों में नए Airport की सौगात, AAi के साथ समझौता के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानेंं कहां बनेगा?

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के छह और शहरों में हवाई अड्डे बनाने के खातिर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत मधुबनी, सुपौल में बीरपुर, मुंगेर, बेतिया में वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में नए हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे.

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्य के विमानन निदेशालय और एएआई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी.अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने संवाददाताओं को बताया, ‘कुल 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं,जिसमें से प्रत्येक हवाई अड्डे के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने पटना में आयकर गोलंबर के पास एक पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए ‘कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ को ठेका देने के लिए भी मंजूरी दे दी है.उन्होंने कहा, ‘होटल को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया जाएगा और जमीन 90 साल की लीज पर दी जाएगी. पटना में बांकीपुर बस स्टैंड तथा आर गोलंबर के पास दो और पांच सितारा होटलों के निर्माण के लिए बोली प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    सिद्धार्थ ने बताया कि कैबिनेट ने चने के लिए 5,650 रुपये, सरसों के लिए 5,950 रुपये और मसूर के लिए 6,700 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी तय किया है. यह भी निर्णय लिया गया कि विशेष सहायक पुलिस (एसएपी) में भर्ती 1,717 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों का अनुबंध 2025-26 तक बढ़ाया जाएगा. कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों और पुस्तकालयों में लिपिक और लाइब्रेरियन की भर्ती के लिए दिशा-निर्देशों को भी मंजूरी दी.अधिकारी ने बताया, ‘‘नए नियमों के तहत शिक्षा विभाग में 50 प्रतिशत लिपिक पद अब अनुकंपा नियुक्ति के जरिए भरे जाएंगे, जबकि शेष 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cabinet approves agreement with AAi Gift of new airport in six more cities of Bihar know where it will be built?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group