Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»गुड फ्राइडे के अवसर पर लौहनगरी का ख्रीस्तीय समुदाय पहुंचे चर्च में, प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को किया याद और उनके सात वचनों पर चलने का संकल्प दुहराया।
    Headlines

    गुड फ्राइडे के अवसर पर लौहनगरी का ख्रीस्तीय समुदाय पहुंचे चर्च में, प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को किया याद और उनके सात वचनों पर चलने का संकल्प दुहराया।

    News DeskBy News DeskApril 7, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर। गुड फ्राइडे के अवसर पर लौहनगरी का ख्रीस्तीय समुदाय शुक्रवार को अपने अपने मत के कलीसिया चर्च में पहुंचे और उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया और उनके सात वचनों पर चलने का संकल्प दुहराया।

    स्थानीय लोयला स्कूल के चर्च में प्रिंसिपल एवं फादर विनोद फर्नांडिस ने यीशु मसीह के सात वचनों की व्याख्या करते हुए सवाल उठाए कि संसार में प्रेम शांति का साम्राज्य स्थापित होने तक उनके बताए मार्ग पर चलना है । हम सभी मदर मेरी की संतान है और इसमें नफरत हिंसा एशिया का कोई स्थान नहीं है।
    यहां मसीही लोगों ने पवित्र क्रूस को को चूमा और मिसा बलिदान का परम प्रसाद ग्रहण किया।
    इससे पहले प्रभु यीशु के क्रूस मार्ग की आराधना हुई और सभी की समृद्धि शांति प्रेम का साम्राज्य स्थापित करने के लिए प्रार्थना भी हुई।
    यहां फादर कुरूविला, फादर के एम जोसेफ, फादर चार्ली परेरा, फादर जेम्स आदि शामिल हुए ।

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    परसों प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान पर्व इस पर मनाया जाएगा और इसके लिए शनिवार की रात तथा रविवार की सुबह में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। इसी तरह , सीएनआई चर्च, संत जोसेफ महा गिरजाघर, बेल्डीह चर्च, जीईएल चर्च, सेंट मेरी चर्च में भी प्रार्थना सभाएं आयोजित हुई।
    सीएनआई, बेल्डीह जीइएल मत के मसीही शनिवार-रविवार की रात कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों के कब्र पर फूल माला अर्पित करेंगे एवं मोमबत्ती जलाएंगे। इसके साथ ही पिछले 40 दिन का उपवास लेंट का समापन हो जायेगा।

    पुण्य शुक्रवार को क्या हुआ
    जिस दिन प्रभु ईसा मसीह को तमाम शारीरिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था. ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए हंसते-हंसते अपना जीवन कुर्बान कर दिया, इसलिए इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग ‘गुड फ्राइडे’ के रूप में मनाते हैं. इस दिन को ईसाई धर्म में कुर्बानी दिवस के रूप में भी जाना जाता है.

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    ईसा का लोगों को मानवता का संदेश

    तकरीबन2000 साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा लोगों को मानवता,एकता और अहिंसा का उपदेश दे रहे थे. उनके उपदेशों से प्रभावित होकर वहां के लोगों ने उन्हें ईश्वर मानना शुरू कर दिया. इस बात से वहां धार्मिक अंधविश्वास फैलाने वाले धर्मगुरु उनसे चिढ़ने लग गए.
    यहूदी लोगों के बीच ईसा की बढ़ती लोकप्रियता वहां के ढोंगी धर्मगुरुओं को अखरने लगी. उन्होंने ईसा की शिकायत रोम के शासक पिलातुस से कर दी. उन्होंने पिलातुस को बताया कि खुद को ईश्वरपुत्र बताने वाला यह युवक पापी होने के साथ ईश्वर राज की बातें भी करता है. शिकायत मिलने के बाद ईसा पर धर्म की अवमानना के साथ राजद्रोह का आरोप लगाया गया. इसके बाद ईसा को क्रूज पर मत्यु दंड देने का फरमान जारी कर दिया गया. कोड़े-चाबुक बरसाने और कांटों का ताज पहनाने के बाद कीलों से ठोकते हुए प्रभु यीशु को सूली पर लटका दिया गया. इस यातना भरे मार्ग को क्रूस मार्ग कहा जाता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Good friday in jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026

    Jamshedpur News :पूर्णाहुति व विशाल महाभंडारे के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, शनिवार को हुई रामार्चा पूजा

    May 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026

    Jamshedpur News :पूर्णाहुति व विशाल महाभंडारे के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, शनिवार को हुई रामार्चा पूजा

    May 2, 2026

    Gondia Station Mega Block :गोंदिया स्टेशन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

    May 2, 2026

    Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में FRAMES TO FICTION के नाम से सत्यजीत राय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group