Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»श्री शीतला माता मंदिर में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक भव्य रामनवमी महोत्सव, कलश यात्रा एवं शोभायात्रा होगी आकर्षण
Breaking News

श्री शीतला माता मंदिर में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक भव्य रामनवमी महोत्सव, कलश यात्रा एवं शोभायात्रा होगी आकर्षण

News DeskBy News DeskApril 4, 2025Updated:April 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
जमशेदपुर.  श्री श्री शीतला माता मंदिर महंत बलदेव दास अखाड़ा, साकची, जमशेदपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है. यह धार्मिक आयोजन 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा. यह महोत्सव शीतला मंदिर, साकची में पिछले 40 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है.
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:
•संपूर्ण रामायण पाठ – इस महोत्सव के अंतर्गत 2 अप्रैल से 3 अप्रैल 2025 तक संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें भक्तों को भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र एवं आदर्शों का श्रवण करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा.
•भव्य कलश यात्रा एवं आतिशबाजी – 4 अप्रैल 2025 को संध्या 5:00 बजे एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर मंगलमय वातावरण का निर्माण करेंगी. इसके साथ ही श्रीराम के जयघोष एवं भव्य आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा.
•अष्टमी महाभोग एवं संध्या कीर्तन – 5 अप्रैल 2025, दोपहर 1:00 बजे से अष्टमी महाभोग का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भंडारे का लाभ मिलेगा. इसके पश्चात संध्या 6:00 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्त भगवान श्रीराम की आराधना करेंगे.
•महानवमी पूजा एवं महाभोग – 6 अप्रैल 2025, दोपहर 1:00 बजे से महानवमी पूजा एवं महाभोग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तगण विशेष पूजा एवं भंडारे में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे.
•महादशमी भव्य शोभायात्रा एवं विसर्जन – 7 अप्रैल 2025, संध्या 5:00 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं रामनवमी विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी. इस शोभायात्रा में रायपुर (छत्तीसगढ़) से धमाल नामक डंका पार्टी, बलरामपुर से छाऊ नृत्य कलाकार, एवं पुरुलिया से अखाड़ा के खिलाड़ी विशेष प्रस्तुति देंगे.
धार्मिक आयोजन के मुख्य संरक्षक एवं आयोजन समिति:
  • •मुख्य संरक्षक: श्री मुकेश मित्तल जी
  • •अध्यक्ष: श्री अरविंद साव जी
  • •अन्य प्रमुख सदस्य:
  • •श्री विनय खुराना जी, संरक्षक
  •    श्री अंकुश जवानपुरिया, उपाध्यक्ष
  • •श्री मनोज बाजपेयी जी, सचिव
  • •श्री रॉकी सिंह जी
  • •श्री नवीन मिश्रा जी
  • •श्री रितेश बाजपेयी जी
  • •श्री अमन बाजपेयी जी
  • •श्री मनोज दास जी
  • •श्री मंगल मंडल जी
  • •श्री कुमार शुभम जी
  • •श्री प्रताप साहू जी
आग्रह एवं आमंत्रण:
यह भव्य रामनवमी महोत्सव न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला आयोजन है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक एकता का भी प्रतीक है. हम सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह करते हैं कि इस पवित्र अनुष्ठान में सम्मिलित होकर धर्म और भक्ति का लाभ उठाएं.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group