Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: झारखंड हाइकोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, भूमि घोटाला मामले में अदालत में व्यक्तिगत पेशी से दी छूट
    Breaking News

    Hemant Soren: झारखंड हाइकोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, भूमि घोटाला मामले में अदालत में व्यक्तिगत पेशी से दी छूट

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत देते हुए उन्हें कथित भूमि घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामले में सांसद/विधायक अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने से बुधवार को छूट दे दी. सोरेन ने सांसद/विधायक अदालत में पारित उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया था. संघीय एजेंसी ने सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि उन्होंने ईडी द्वारा जारी समन के बावजूद कार्यालय में उपस्थित होने से इनकार कर दिया था. उच्च न्यायालय ने ईडी द्वारा दायर एक मामले में रांची स्थित सांसद/विधायक अदालत में मुख्यमंत्री की पेशी पर लगी रोक 25 नवंबर को हटा दी थी.

    उच्च न्यायालय सोरेन की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें सांसद/विधायक अदालत के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी व्यक्तिगत उपस्थिति के आदेश को चुनौती दी गई थी. प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन को अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था, जिसका उन्होंने कभी पालन नहीं किया.

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    शिकायतकर्ता एवं ईडी के सहायक निदेशक देवराज झा ने शिकायत दर्ज कराई कि कथित भूमि घोटाले में संलिप्तता के संबंध में सोरेन को प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होने के लिए 10 समन जारी किए गए थे.
    झा ने कहा था कि सोरेन केवल दो समनों के जवाब में उपस्थित हुए थे, जबकि अन्य को नजरअंदाज कर दिया था. इसके बाद ईडी ने 2024 में सांसद/विधायक अदालत के विशेष न्यायाधीश के समक्ष शिकायत याचिका दायर की.

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर शिकायत की सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश ने सोरेन को रांची स्थित सांसद/विधायक अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया. इसके बाद सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक आपराधिक विविध याचिका दायर कर सांसद/विधायक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी जिसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. उच्च न्यायालय ने पेशी के संबंध में ईडी को नोटिस जारी किया था और दिसंबर 2024 में सोरेन की उपस्थिति के लिए निचली अदालत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    exempting him from personal appearance in the land scam case. Hemant Soren: Jharkhand High Court grants Chief Minister Hemant Soren a major reprieve Hemant Soren: झारखंड हाइकोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत भूमि घोटाला मामले में अदालत में व्यक्तिगत पेशी से दी छूट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026
    Recent Post

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी, Sensex और Nifty में उछाल

    July 1, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group