Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Hemant Soren VS BJP:गोगो दीदी’ योजना के आवेदन लेने पर सीएम हेमंत ने उपायुक्तों को कार्रवाई का दिया निर्देश, तो भड़की भाजपा, हिमंता और बाबूलाल ने की आलोचना, कहा-गलत सलाहकारों से घिरे हैं मुख्यमंत्री, नियमों की नहीं है जानकारी
    Headlines

    Hemant Soren VS BJP:गोगो दीदी’ योजना के आवेदन लेने पर सीएम हेमंत ने उपायुक्तों को कार्रवाई का दिया निर्देश, तो भड़की भाजपा, हिमंता और बाबूलाल ने की आलोचना, कहा-गलत सलाहकारों से घिरे हैं मुख्यमंत्री, नियमों की नहीं है जानकारी

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सभी जिला उपायुक्तों को निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने का निर्देश दिया. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए ‘गोगो दीदी’ योजना की घोषणा के कुछ दिन बाद यह निर्देश दिया गया. राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आरोप लगाया है कि भाजपा अपनी प्रस्तावित योजना के लिए महिलाओं से आवेदन जमा करवा रही है, जिसमें 2,100 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है. झामुमो ने दावा किया कि ऐसा किया जाना ‘निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है’.

    सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘सभी उपायुक्त संज्ञान लें एवं सुनिश्चित करें कि निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का सख्ती से पालन हो. झारखंड में किसी को भी निर्वाचन आयोग के नियमों को तोड़ने की आजादी नहीं है. उपायुक्तों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सूचित करना चाहिए.’ इस पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग की अधिसूचना नहीं आ जाती तब तक प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का अधिकार है. झारखंड के लिए पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता चुनाव अधिसूचना की तिथि से लागू होती है.

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    ऐसी अधिसूचना जारी होने तक, प्रत्येक राजनीतिक दल को पार्टी कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है. जब तक हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, तब तक हमारी गतिविधियों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप अवैध माना जायेगा.’ भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उपायुक्तों को निर्देश जारी करने के लिए सोरेन की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास ‘संवैधानिक जानकारी नहीं है और वे गलत सलाहकारों से घिरे हुए हैं.’ मरांडी ने कहा कि भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में ‘गोगो दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है.

    Seraikella-Kharsawan: चांडिल जलाशय और फिश फीड मिल का मत्स्य निदेशक ने किया निरीक्षण, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

    उन्होंने कहा, ‘इस योजना के तहत सरकार बनते ही महिलाओं के बैंक खातों में 2,100 रुपये प्रतिमाह डाले जाएंगे. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रियता से आवेदन भरवा रहे हैं ताकि महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके.’ मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा की कल्याणकारी योजना को बाधित करने का हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने दावा किया, ‘भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं.’ झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    does not know the rules Hemant Soren VS BJP: When CM Hemant directed the Deputy Commissioners to take action on taking applications for the 'Gogo Didi' scheme Himanta and Babulal criticized said- the Chief Minister is surrounded by wrong advisors the BJP got angry
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विस्थापितों के जनहित के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : राम सिंह मुंडा, लोकतांत्रिक संवाद पर दिया जोर

    June 30, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: चांडिल जलाशय और फिश फीड मिल का मत्स्य निदेशक ने किया निरीक्षण, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर घटना पर कांग्रेस का विरोध, बार संचालक और बाउंसरों पर कार्रवाई की उठाई मांग

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विस्थापितों के जनहित के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : राम सिंह मुंडा, लोकतांत्रिक संवाद पर दिया जोर

    June 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हूल दिवस पर AIDSO ने सिद्धू-कान्हू को किया नमन, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और ‘हूल’ की जरूरत

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group