Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Himanta Election Campaign: असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा बोले, सनातनी जाग गये, तो संताल में घुसपैठिये नहीं रह पायेंगे
Elections

Himanta Election Campaign: असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा बोले, सनातनी जाग गये, तो संताल में घुसपैठिये नहीं रह पायेंगे

News DeskBy News DeskNovember 2, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Saratha. जो हाल असम का है, वही हाल झारखंड का होगा. असम की डेमोग्राफी में हर साल परिवर्तन होता है. वहां हिंदुओं की आबादी 80% थी, जो अब 73% रह गयी है. वहीं, मुस्लिम आबादी 42% हो गयी है. संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 44% हुआ करती थी, जो घट कर 28% रह गयी है. हिंदुओं की आबादी कम होती जा रही है. घुसपैठिये छल करके यहां की आदिवासी बेटियों से विवाह कर रहे हैं. हेमंत सरकार कभी इन घुसपैठियों को नहीं हटायेगी. यह सनातन को बचाने का चुनाव है. सनातनी जाग गये, तो संथाल में घुसपैठिये नहीं रह पायेंगे. जनता का साथ मिला, तो संताल परगना से घुसपैठियों को लात मारकर भगायेंगे.

असम के सीएम एवं भाजपा के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने उक्त बातें शुक्रवार को चितरा स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कही. हिमंता ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार सभी वर्गों का दुश्मन है. कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. राज्य में सात हजार महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना हुई, लेकिन पुलिस एक्शन नहीं लेती है. भाजपा की सरकार बनते ही पहले दिन माताओं के खाते में 2100 रुपये डाले जायेंगे. हिमंता ने चुनावी सभा में जनता से वादा किया कि भाजपा की सरकार बनी, तो सीजीएल परीक्षा रद्द की जायेगी. झारखंड के दो लाख 87 हजार रिक्त पदों पर नौकरी बहाल की जायेगी.

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पहले साल 50 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करनेवाले युवाओं को दो साल तक हर महीने दो-दो हजार दिये जायेंगे. हेमंत सोरेन ने ठगने की सारी किताबें पढ़ ली हैं. चुन्ना सिंह को समाज का वोट काटने के लिए टिकट दिया है. जिन लोगों ने जल-जीवन मिशन का पैसा खाया है, उनको जेल में चक्की पीसनी पड़ेगी. श्री सरमा ने कहा कि झामुमो ने पूर्व विस अध्यक्ष शशांक बाबू का टिकट काट लिया. उनकी सुरक्षा भी हटा ली गयी.

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

October 25, 2026

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

October 25, 2026

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

October 25, 2026
Recent Post

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

October 25, 2026

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

October 25, 2026

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

October 25, 2026

Chaibasa: चाईबासा में महिला का शव घर के अंदर दफन मिला, पति पर हत्या का आरोप

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार, गांवों में बांटेगा कपड़े और मिठाइयां

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group