Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»JAMSHEDPUR : देह व्यापार में जाने से इनकार करने पर पति ने बनाया बंधक, किया हमला
    Crime

    JAMSHEDPUR : देह व्यापार में जाने से इनकार करने पर पति ने बनाया बंधक, किया हमला

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. ट्यूलाडूंगरी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की और मना करने पर उसे पांच दिन तक घर में बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी. इसके बाद आरोपित ने चाकू से उसके चेहरे, शरीर के अन्य जगहों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

    ट्यूलाडूंगरी की रहने वाली चंदा सिंह ने शुक्रवार की देर रात गोलमुरी थाना पहुंचकर अपने पति आकाश कांत लाल और सास-ससुर के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि उसने तीन साल पहले आकाश से प्रेम विवाह किया था. शुरूआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीनों के बाद उसे पता चला कि उसका पति और उसका परिवार देह व्यापार के धंधे में सक्रिय है.

    चंदा के अनुसार, हाल ही में आकाश ने उसे चाईबासा ले जाकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने की कोशिश की. जब उसने इससे साफ इंकार कर दिया और वापस आ गई, तो आकाश ने उसे कमरे में बंद कर दिया और पांच दिन तक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा. चंदा ने बताया कि प्रताड़ना की सारी हदें तब पार हो गईं जब आकाश ने उस पर चाकू से हमला किया. उसने उसके चेहरे, शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से वार किए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    गंभीर रूप से घायल चंदा किसी तरह अपने मायके सोनारी भागने में सफल रही. वहां उसने अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद शुक्रवार को चंदा अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और पति समेत सास-ससुर पर देह व्यापार में जबरन शामिल कराने, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई.

    चंदा ने पुलिस को यह भी बताया कि आकाश पहले भी देह व्यापार से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और अब वह लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है. उसने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है. वहीं गोलमुरी पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Husband held her hostage and attacked her for refusing to engage in prostitution JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group