Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»INDIGO Flight in Turbulence: दिल्ली से 220 से अधिक लोगों को लेकर श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान पर गिरी आकाशीय बिजली, टूटा नोज,आपात स्थिति में उतारा गया
Breaking News

INDIGO Flight in Turbulence: दिल्ली से 220 से अधिक लोगों को लेकर श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान पर गिरी आकाशीय बिजली, टूटा नोज,आपात स्थिति में उतारा गया

News DeskBy News DeskMay 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Srinagar. दिल्ली से बुधवार को 220 से अधिक लोगों को लेकर श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान खराब मौसम की वजह से प्रतिकूल परिस्थितियों में फंस गयी, जिसके बाद पायलट ने यहां विमान यातायात नियंत्रण ‘आपात स्थिति’ की सूचना दी और फिर उसे सुरक्षित रूप से यहां उतारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोशल मीडिया पर प्रतिकूल स्थिति के क्षणों के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें घबराए हुए यात्रियों को विमान के हिलने के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है.

एक यात्री ने दावा किया कि विमान का ‘नोज (अगला हिस्सा)’ क्षतिग्रस्त हो गया. भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यहां कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई2142 को खराब मौसम (ओलावृष्टि) का सामना करना पड़ा. तब पायलट ने एटीसी एसएक्सआर (श्रीनगर) को आपात स्थिति की सूचना दी. उन्होंने कहा कि उड़ान शाम साढ़े छह बजे सुरक्षित ढंग से श्रीनगर उतरा.

उन्होंने कहा कि चालक दल के सभी सदस्य और 227 यात्री सुरक्षित हैं. एअरलाइन ने उड़ान को एओजी घोषित कर दिया है.
एअरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (एओजी) का तात्पर्य है कि तकनीकी कारणों से विमान को हवाई अड्डे पर रोक दिया गया है और वह फिलहाल उड़ नहीं सकता. ओवैस मकबूल हकीम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ मैं विमान में था ……यह एक मौत जैसा अनुभव था…विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

हकीम ने अपने अन्य पोस्ट में दावा किया कि विमान का अगला और दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया…और हमें ज्यादा कुछ देखने की अनुमति नहीं थी क्योंकि वहां वायुसेना पुलिस मौजूद थी.’’ दिल्ली से प्राप्त समाचार के अनुसार एअरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. उड़ान और चालक दल ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया.’’

इंडिगो के अनुसार, विमान के पहुंचने के बाद हवाई अड्डे की टीम ने यात्रियों की देखभाल की . इंडिगो ने कहा कि विमान का जरूरी निरीक्षण और रखरखाव संबंधी कार्य किया जाएगा.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

October 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group