Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»INS VIKRANT: विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले-पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से निपटने के लिए भारत हर तरीका अपनाएगा
    Breaking News

    INS VIKRANT: विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले-पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से निपटने के लिए भारत हर तरीका अपनाएगा

    News DeskBy News DeskMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को यह साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि आजादी के बाद से वह भारत के खिलाफ आतंकवाद का जो ‘‘खतरनाक खेल’’ खेल रहा है, वह अब खत्म हो चुका है. गोवा के तट पर विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ पर नौसेना के योद्धाओं के साथ बातचीत में सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए उन तरीकों का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा, जिनके बारे में पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का सीधा हमला है.

    उन्होंने कहा, ‘आतंक के खिलाफ हर वह तरीका इस्तेमाल करेंगे जो पाकिस्तान सोच सकता है, लेकिन हम उन तरीकों को इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे जिनके बारे में पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता. रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के हित में यही होगा कि वह अपनी धरती से जारी आतंकवाद को खुद ही उखाड़ फेंके. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की धरती से भारत विरोधी गतिविधियां खुलेआम जारी हैं. भारत सीमा और समुद्र के इस पार तथा उस पार आतंकवादियों के खिलाफ किसी भी तरह का अभियान चलाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है. उन्होंने कहा, ‘आज पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ अपने नागरिकों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को स्वीकार कर रही है. आज दुनिया की कोई भी ताकत भारत को यह काम करने से नहीं रोक सकती. सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय नौसेना की भूमिका की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘भारतीय नौसेना ने अपनी मौन सेवा से हर भारतीय को प्रभावित किया है। मौन रहकर भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी सेना को (एक सीमा तक) सीमित करने में सफलता हासिल की.

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    उन्होंने कहा कि जब वायुसेना ने पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, तब अरब सागर में तैनात नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना को उसके अपने तटों तक ही सीमित कर दिया. पूरे अभियान पर उन्होंने कहा, हमारा हमला इतना शक्तिशाली था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगाने लगा.

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत कम समय में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और उसके इरादों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस गति, गहराई और स्पष्टता के साथ हमारे सशस्त्र बलों ने काम किया, वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न सिर्फ आतंकवादियों को बल्कि उनके संरक्षकों को भी स्पष्ट संदेश दिया है. रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने अपनी शर्तों पर अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    INS VIKRANT: Defence Minister Rajnath Singh arrived on the aircraft carrier 'INS Vikrant' said- India will adopt every method to deal with Pakistan-sponsored terrorism
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group