Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»इंस्पेक्टर राजेंद्र चांडिल व आलोक दुबे भेजे गए गम्हरिया थाना
    Breaking News

    इंस्पेक्टर राजेंद्र चांडिल व आलोक दुबे भेजे गए गम्हरिया थाना

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. दो इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो और आलोक दुबे का मंगलवार की रात एसपी ने पदस्थापना कर अटकलों पर विराम लगा दिया है. एसपी कार्यालय से जारी आदेश में राजेंद्र महतो को चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर और आलोक दुबे को गम्हरिया का थाना प्रभारी बनाया है. गम्हरिया की प्रभारी सुषमा कुमारी का पिछले दिनों विशेष शाखा रांची में स्थानांतरण कर दिया गया था. इसके बाद से वहां थाना प्रभारी का पद रिक्त था. इस पदस्थापना से राजन कुमार अब आदित्यपुर के प्रभारी बने रहेंगे. उनके तबादले की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है.

    मंगलवार की रात जिला पुलिस मुख्यालय से चार इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के पदस्थापन की अधिसूचना जारी की गई है. इसमें 2012 बैच के प्रोन्नत आलोक कुमार दुबे को गम्हरिया थाना प्रभारी, जबकि 1994 बैच के प्रोन्नत राजेंद्र प्रसाद महतो को चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है.

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    जानकारी के अनुसार सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो को सीसीआर इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि श्रीनिवास सिंह को सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. आलोक कुमार दुबे इससे पूर्व सरायकेला व आदित्यपुर के इंस्पेक्टर रह चुके हैं, जबकि राजेंद्र प्रसाद महतो चांडिल, आदित्यपुर और कांड्रा के इंस्पेक्टर रह चुके हैं. श्रीनिवास सिंह इससे पूर्व आरआईटी के थानेदार रह चुके हैं. राजेंद्र प्रसाद महतो दूसरी बार चांडिल के सर्किल इंस्पेक्टर बनाये गए हैं.

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Jamshedpur Jharkhand police Transfer Posting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group