Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ED के समक्ष उपस्थित हुए होटवार जेल के जेलर
    Breaking News

    ED के समक्ष उपस्थित हुए होटवार जेल के जेलर

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. ईडी के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पूछताछ के लिए होटवार जेल के जेलर नसीम खान बुधवार को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए. ईडी के अधिकारियों द्वारा इनसे पूछताछ शुरू कर दी गयी है.

    गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में छह नवंबर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामीद अख्तर, जेलर नसीम खान और हेड क्लर्क दानिश को सोमवार को समन भेजा था. ईडी ने सात नवंबर को हेड क्लर्क, आठ को जेलर और नौ नवंबर जेल अधीक्षक को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था. इससे पहले मंगलवार को ईडी ने जेल के हेड क्लर्क से पूछताछ की थी.

    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तीन नवंबर की शाम ईडी ने छापेमारी की थी.  छापेमारी मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में ईडी को सर्विलांस से मिली सूचना पर हुई थी. ईडी को सूचना मिली थी कि जेल में बंद ईडी के सरकारी गवाहों को धमकाया जा रहा है. ईडी के अफसरों को फंसाने की साजिश रची जा रही है. मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में अहम साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश हो रही है. इस दौरान ईडी ने हेड क्लर्क दानिश का मोबाइल फोन जब्त किया था.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    जांच में ईडी को जानकारी मिली कि दानिश अपने मोबाइल से मनी लांड्रिंग के गवाहों को धमकी दे रहा था. उसके मोबाइल में कई गवाहों के नंबर और बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है. इसके बाद ईडी ने हेड क्लर्क दानिश से उनसे मोबाइल में मिले साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की थी.

    ईडी को यह भी सूचना है कि प्रेम प्रकाश बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में अपना सिंडिकेट चला रहा है. ईडी को नुकसान पहुंचाने के लिए क्या करना है, क्या नहीं करना है, इसपर योजना बना रहा है. इसके लिए किसे कितने पैसे कहां पहुंचाये जाने है, प्रेम प्रकाश इसकी भी योजना बना रहा है. प्रेम प्रकाश ईडी के विरुद्ध पूरा साजिश रच रहा है और जेल के बाहर के अपने सहयोगियों को दिशा-निर्देश भी दे रहा है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ED Ranchi Hotwar Jail Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group