Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»कोडरमा-न्यू गिरिडीह रेलखंड में सघन टिकट जांच अभियान, 44 यात्री पकड़े गए
    Breaking News

    कोडरमा-न्यू गिरिडीह रेलखंड में सघन टिकट जांच अभियान, 44 यात्री पकड़े गए

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रेल खबऱ।
    धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 15.07.25 को धनबाद मंडल के कोडरमा- न्यू गिरिडीह रेल खंड में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 44 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 11,940 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई | टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई l धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है |

    READ MORE :Sravni Special Train: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में हुआ ये बदलाव

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    आरओबी और आरयूबी ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही के साथ-साथ सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण कदम हैं |

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    रेलवे सदैव रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि यात्री सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचें। | इसी क्रम में वर्ष 2014 से अब तक धनबाद मंडल में 98 एलएचएस/आरयूबी का निर्माण किया जा चुका है तथा 53 स्थानों पर एलएचएस तथा 24 स्थानों पर आरओबी की स्वीकृति दी गई है |
    आरओबी सड़क, यातायात के सुचारू और सुरक्षित आवागमन के लिए समपार फाटकों के स्थान पर रेलवे ट्रैक के ऊपर प्रदान किया गया मार्ग है, जबकि आरयूबी सड़क, समपार फाटकों के स्थान पर रेलवे ट्रैक के नीचे प्रदान किया गया मार्ग है। आरओबी और आरयूबी, सुरक्षा के साथ-साथ ट्रेनों के सुचारू आवागमन के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं |
    एलएच दुर्घटनाओं को रोकने, ट्रेनों की सुचारू आवाजाही और सड़क पर वाहनों की सुगम क्रॉसिंग सुनिश्चित करने में मदद करता है। यह सड़क उपयोगकर्ताओं के प्रतीक्षा समय को भी कम करता है और परेशानी मुक्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है |
    वर्षा ऋतु के दौरान अत्यधिक वर्षा के कारण कुछ आरयूबी स्थानों पर जलजमाव की समस्याएँ आ जाती है जिसके समाधान हेतु ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है, कवर शेड भी लगाया जायेगा एवं साथ ही जलजमाव वाले आरयूबी स्थानों पर 24 घंटे निगरानी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है तथा जलजमाव की निकासी हेतु पम्प का भी उपयोग किया जाता है |

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    East Central Railway Dhanbad News Ticket Checking Indian Railways कोडरमा न्यू गिरिडीह टिकट चेकिंग धनबाद मंडल रेलवे अभियान बिना टिकट यात्रा रेलवे जुर्माना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    July 21, 2026

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    July 21, 2026

    NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कठोर कार्रवाई की गई है…

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से किया मुलाकात, निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा

    July 21, 2026

    NHAI Toll Tax: टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में रहने वाले लोग अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से खरीद सकेंगे ‘लोकल पास’

    July 21, 2026

    NDA की बैठक में NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कठोर कार्रवाई की गई है…

    July 21, 2026

    Jharkhand: शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में NH 22 के किनारे मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    July 21, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group