Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CSIR-NML में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ने क्रिटिकल मेटल्स के क्षेत्र में देश में अनुसंधान की दिशा की निर्धारित
    Breaking News

    CSIR-NML में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ने क्रिटिकल मेटल्स के क्षेत्र में देश में अनुसंधान की दिशा की निर्धारित

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.खनन मंत्रालय के राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन के अंतर्गत उत्कृष्टता केंद्र सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “क्रिटिकल मेटल्स” का शनिवार को समापन हो है. इस सम्मेलन में विश्वभर के विशेषज्ञों ने क्रिटिकल मेटल्स के खनन, संवर्धन (बेनिफिसिएशन), द्वितीयक स्रोतों से पुनर्चक्रण, तथा अंतरराष्ट्रीय नीतियों और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे तकनीकी क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया. सम्मेलन के तीसरे दिन, फ्रांस के यूनिवर्सिटी दे लॉरेन , ज्योरिसोर्सेज़ के प्रोफेसर अलेक्ज़ांद्र शेन ने मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बैटरी रीसाइक्लिंग की उन्नत विधियों पर प्रकाश डाला. बैटरी रीसाइक्लिंग वर्तमान समय में क्रिटिकल मिनरल्स की प्राप्ति का एक प्रमुख द्वितीयक स्रोत तथा अत्यधिक संभावनाओं वाला शोध क्षेत्र है.

    इसके पश्चात फ्रांस के आईजीपी -सीएनआरएस से प्रोफेसर एरिक डी. वैन हुलबुश ने प्लेनरी व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे प्रकृति से प्रेरणा लेकर हम इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) जैसे द्वितीयक स्रोतों से क्रिटिकल मेटल्स प्राप्त कर सकते हैं. तीसरे दिन की तकनीकी सत्र भी द्वितीयक स्रोतों के पुनर्चक्रण पर केंद्रित रहे. द्वितीयक संसाधनों में क्रिटिकल मिनरल्स की अत्यधिक संभावना छिपी है और इनका पुनर्चक्रण न केवल संसाधन उपलब्ध कराता है, बल्कि ऐसे कचरे को लैंडफिल में जाने से भी रोकता है.

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    सम्मेलन के दौरान विभिन्न संस्थानों के शोधार्थियों द्वारा मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियाँ भी दी गईं. श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें मौखिक प्रस्तुति श्रेणी में दो प्रथम पुरस्कार, तथा पोस्टर श्रेणी में एक प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त मौखिक और पोस्टर दोनों श्रेणियों में दो-दो द्वितीय तथा दो-दो तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए. समापन सत्र के दौरान छात्रों को 15 ट्रैवल ग्रांट तथा वरिष्ठ शोधकर्ताओं को 5 ट्रैवल ग्रांट प्रदान किए गए.

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    सम्मेलन ने क्रिटिकल मेटल्स के क्षेत्र में देश में अनुसंधान की दिशा निर्धारित की है. इस सम्मेलन ने न केवल वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया, बल्कि नीति निर्धारण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों को भी जोड़ा, जिनकी भूमिका भविष्य में व्यापार को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CSIR-NML में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ने क्रिटिकल मेटल्स के क्षेत्र में देश में अनुसंधान की दिशा की निर्धारित International Conference held at CSIR-NML sets the direction for research in the field of Critical Metals in the country
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Shravani Mela Special Train :श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, हावड़ा और नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा टाइमटेबल

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध के खिलाफ जोरदार ‘बंद’, सांसद विद्युत वरण महतो बोले- शहर बन गया है ‘क्राइम जोन’

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group