Jamshedpur NewsSlider

Jail Security: घाघीडीह समेत राज्य की जेलों की बढ़ेगी पहरेदारी, अनुबंध पर बहाल होंगे 453 सेवानिवृत सैनिक

Ranchi. झारखंड सरकार के गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सेवानिवृत सैनिकों को बहाल कर रही है. इसके लिए प्रदेश में 453 सेवानिवृत्त सैनिकों को बहाल किया जायेगा. इसमें 20 महिला सैनिक शामिल हैं. इसके लिए विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

घाघीडीह जेल में 53 पुरुष सेवानिवृत सैनिक और एक महिला सेवानिवृत सैनिक को बहाल किया जायेगा. जबकि चाईबासा जेल में नौ सेवानिवृत सैनिक बहाल होंगे. सरायकेला मंडल कारा में 24 पुरुष सेवानिवृत सैनिक और एक महिला सेवानिवृत सैनिक बहाल होंगे. घाटशिला उप कारा में आठ सेवानिवृत सैनिक बहाल किये जायेगे. कोल्हान में 94 रिटायर सैनिकों की बहाली होगी. आगामी 13 सितंबर को घाघीडीह केंद्रीय कारा में सेवानिवृत सैनिकों की बहाली ली जायेगी.

घाघीडीह केंद्रीय कारा में 13 सितंबर को बहाली होगी. सबसे ज्यादा सेवानिवृत सैनिक लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में 77 पुरुष सेवानिवृत सैनिक व एक महिला सेवानिवृत सैनिक को बहाल किया जायेगा. हजारीबाग केंद्रीय कारा में 20 सितंबर को बहाली होनी है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में हजारीबाग केंद्रीय कारा के अलावा कोडरमा मंडल कारा, चतरा मंडल कारा, रामगढ़ उपकारा और हजारीबाग आत्मसमर्पित नक्सली बंदी कारा के लिये भी बहाली होगी. सभी मिलाकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में 20 सितंबर को कुल 145 पुरुष सेवानिवृत सैनिक और दो महिला सेवानिवृत सैनिक की बहाली होगी.

Share on Social Media
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now